ICC ने टीम इंडिया के फैन्स को डराया, फिर से सोशल मीडिया पर धोनी का रन आउट दिखाया
वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में कीवी टीम ने हराया था।
अद्यतन - नवम्बर 14, 2023 1:02 अपराह्न

कल यानी की 15 तारीख को वर्ल्ड कप 2023 में पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड टीम से होगा। ICC के टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों का एक लंबा इतिहास रहा है, साथ ही भारतीय टीम का साल 2019 वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी कीवी टीम ने तोड़ा था। वहीं अब ICC ने एक बार फिर से भारत के फैन्स को उस मैच की याद दिला दी है।
इसी वर्ल्ड कप में कीवी खिलाड़ी हारे थे टीम इंडिया से
दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया है, लीग स्टेज में रोहित की सेना ने 9 मैच खेले थे और सभी 9 मैचों में जीत की कहानी लिखी थी। इस दौरान भारतीय टीम का सामना धर्मशाला में न्यूजीलैंड से भी हुआ था, उस मैच में भी रोहित एंड कम्पनी ने जीत अपने नाम की थी और एक तरह से साल 2019 की हार का बदला लिया था।
टीम इंडिया के फैन्स को डराता है धोनी का रन आउट
*वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में कीवी टीम ने हराया था।
*जहां इस मैच में धोनी के रन आउट के बाद से मैच की कहानी पलट गई थी।
*अब इसी सेमीफाइल मैच की हाइलाइट्स ICC ने की सोशल मीडिया पर शेयर।
*जिसमें नजर आया माही का रनआउट, फैन्स का फिर से टूटा दिल।
ICC ने ये वीडियो शेयर किया है टीम इंडिया-न्यूजीलैंड मैच का
मुंबई पहुंच चुकी है सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम
2019 के सेमीफाइनल का फैसला दूसरे दिन आया था
जी हां, साल 2019 के वर्ल्ड कप में जब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने हुई थी, तो उस मैच का फैसला दूसरे दिन आया था। जिसका कारण था लगातार बारिश, वहीं उस मैच के पहले दिन भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन अगले दिन पूरी बाजी पलट गई, विराट उस समय टीम के कप्तान थे और बल्लेबाजी में भारतीय टीम पूरी तरह फेल हो गई। वहीं इस हार के बाद टीम के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बच्चों की तरह रोए थे, तो विजय शंकर और केदार जाधव जैसे खिलाड़ी उस वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के साथ कभी नजर नहीं आए।