ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम के ऊपर होगी पैसों की बारिश, जाने किसको मिलेगी कितनी इनामी राशि - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम के ऊपर होगी पैसों की बारिश, जाने किसको मिलेगी कितनी इनामी राशि

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस बात की पुष्टि की है कि मेलबर्न में 13 नवंबर को होने वाले ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल को जो भी टीम विजयी होगी उसको 16 लाख डॉलर का चेक मिलेगा।

icc men T-20 world cup (pic source-twitter)
icc men T-20 world cup (pic source-twitter)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस बात की पुष्टि की है कि मेलबर्न में 13 नवंबर को होने वाले ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल को जो भी टीम विजयी होगी उसको 16 लाख डॉलर का चेक मिलेगा।

56 लाख डॉलर के कुल इनामी राशि में उप-विजेता टीम को 8 लाख डॉलर और सेमी-फाइनल में हारने वाली टीमों को 4-4 लाख डॉलर मिलेगा। बता दें, यह मुख्य टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे।

ICC पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की तरह ही सुपर 12 चरण से बाहर होने वाली 8 टीमों को $70,000 मिलेगा। इस चरण में 30 मुकाबलों में से प्रत्येक में जीत के साथ $40000 का मूल्य होगा।

ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सुपर 12 के लिए क्वालिफाई हो गई हैं। बाकी चार स्थानों के लिए बाकी टीमें आपस में भिड़ेंगी।

पहले राउंड की जीत के लिए एक ही सरंचना है- $40,000 उन टीमों को मिलेगा जो सुपर-12 मुकाबलों में जीत दर्ज करेंगी, इसकी कुल राशि है $48,000। पहले दौर में बाहर होने वाली 4 टीमों को $40000 मिलेगा।

पहले दौर में जिन टीमों के अभियान की शुरुआत होगी उनमें नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE),आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे शामिल है।

यह रही ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की प्राइस मनी टेबल:

स्टेज

यूनिट

प्रत्येक टीम

टोटल

विजेता

1 $ 1,600,000 $ 1,600,000

रनर अप

1 $ 800,000 $ 800,000

सेमीफाइनल हारने वाली टीम

2 $ 400,000 $ 800,000

सुपर 12 जीतने वाली टीम

30 $ 40,000 $ 1,200,000

सुपर 12 से बाहर होने वाली टीम

8 $ 70,000 $ 560,000

पहली राउंड विजेता

12 $ 40,000 $ 480,000

पहली राउंड हारने वाली टीम

 

4 $ 40,000 $ 160,000

टोटल

    $ 5,600,000

* सभी राशि यूएस डॉलर में है।

बता दें, सभी टीमों के दल की घोषणा हो गई है। प्रत्येक लोग और खिलाड़ी इस मुख्य टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की गत विजेता ऑस्ट्रेलिया है और वो इस बार भी अपने घर में सभी को मात देकर ट्रॉफी हासिल करना चाहेगी। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट से पहले ही तगड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिका ऐलान किया जाना बाकी है।

हालांकि, भारतीय टीम अब सब चीजों को बुलाकर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की ओर देखेंगी। टीम के लिए सकारात्मक बात यह है कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अब अपने पुराने फॉर्म में वापस आ चुके हैं और वो इस मुख्य टूर्नामेंट में बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। टीम का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है।

close whatsapp