वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में कई शानदार परफॉर्मेंस देखने के लिए हो जाए तैयार, BCCI ने की बड़ी घोषणा - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में कई शानदार परफॉर्मेंस देखने के लिए हो जाए तैयार, BCCI ने की बड़ी घोषणा

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल के पूरे शेड्यूल की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कर दी है।

ICC World Cup 2023 Events Schdule (Pic Source-Twitter)
ICC World Cup 2023 Events Schdule (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है और तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल के पूरे शेड्यूल की घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कर दी है।

बता दें, यह शानदार मुकाबला भारत के समय के अनुसार दिन के 2:00 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले दिन के 1:35 से 1:50 तक IAF एयर शो सूर्यकिरण का प्रोग्राम है जिसकी तैयारी काफी बेहतरीन तरीके से हो रही है। इसके बाद जब पहली पारी का ड्रिंक्स ब्रेक होगा तब मशहूर प्लेबैक सिंगर Aditya Gadhvi का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। Aditya Gadhvi ने कई बेहतरीन गाने गए हैं। वो गुजराती गायक है और हाल ही में उनका ‘Khalasi’ गाना काफी फेमस हुआ है।

इसके बाद पहली पारी की ब्रेक में प्रीतम चक्रवर्ती, जोनिता गांधी, नकाश अज़ीज़, अमित मिश्रा, अकासा सिंह और तुषार जोशी का परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। यह सभी काफी प्रसिद्ध गायक और गायिका है जिन्होंने अपने गानों से दुनियाभर के लोगों का दिल जीता हुआ है। इसके बाद दूसरी पारी के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान लेजर और लाइट शो का भी प्रोग्राम रखा गया है। कुल मिलाकर बीसीसीआई ने इस फाइनल के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल

बता दें, पहले सेमीफाइनल मैच में भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा था। इसके बाद मोहम्मद शमी ने इसी मैच में 7 विकेट अपने नाम किए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और उनको हराना इतना आसान नहीं होने वाला है। एक और बात यह है कि भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 10 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के बल्लेबाजों ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबर्दस्त बल्लेबाजी की है और गेंदबाजों ने भी अपना काम बखूबी निभाया है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच काफी रोमांचक होने वाला है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?