ICC World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने की फुल शेड्यूल की घोषणा, भारत का पहला 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से 

ICC World Cup 2027 Schedule: आईसीसी ने की फुल शेड्यूल की घोषणा, भारत का पहला 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से 

10 अक्टूबर, 2027 को पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच खेलती हुई नजर आएगी टीम इंडिया

World Cup (Image Credit- Twitter X)
World Cup (Image Credit- Twitter X)

ICC World Cup 2027 Schedule: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के आगामी सीजन के शेड्यूल की घोषणा 1 अक्टूबर, गुरूवार को हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच 2 अक्टूबर को क्वालिफायर 1 और क्वालिफायर 3 टीमों के बीच खेला जाएगा। जबकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में मैन इन ब्लू पिछले वनडे वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी।

दूसरी ओर, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। टीम इंडिया और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच 10 अक्टूबर, रविवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि 24 साल बाद साउथ अफ्रीका में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप आयोजित होगा। मेजबान साउथ अफ्रीका के अलावा जिम्बाब्वे और नामीबिया भी संयुक्त रूप से मेजबान हैं।  टूर्नामेंट के 14वें सीजन में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। सभी टीमों के बीच फाइनल सहित कुल 57 मैच खेले जाएंगे।

आगामी आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप के सभी मैच साउथ अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया के 1 वेन्यू पर खेले जाएंगे। फाइनल मैच 21 नवंबर, 2027 को जोहानिसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में आयोजित होगा।

ग्रुप ए में शामिल टीमें

भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालिफायर ए

ग्रुप बी में शामिल टीमें

बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, क्वालिफायर बी

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का फुल शेड्यूल

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 ग्रुप स्टेज मैच

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – केप टाउन

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2027 – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – त्शवाने

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – विंडहोक

शनिवार, 9 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम क्वालिफ़ायर A – बुलावायो

शनिवार, 9 अक्टूबर 2027 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम न्यूज़ीलैंड – केप टाउन

रविवार, 10 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम पाकिस्तान – जोहान्सबर्ग

रविवार, 10 अक्टूबर 2027 – श्रीलंका बनाम क्वालिफ़ायर B – विंडहोक

सोमवार, 11 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम अफ़गानिस्तान – बुलावायो

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2027 – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालिफ़ायर A – पार्ल

मंगलवार, 12 अक्टूबर 2027 – न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश – कुगोम्पो सिटी

बुधवार, 13 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – विंडहोक

बुधवार, 13 अक्टूबर 2027 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम क्वालिफ़ायर B – पार्ल

गुरुवार, 14 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम अफ़गानिस्तान – त्श्वान

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2027 – पाकिस्तान बनाम क्वालिफ़ायर A – ब्लोमफ़ोनटेन

शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया – हरारे

शनिवार, 16 अक्टूबर 2027 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – डरबन

शनिवार, 16 अक्टूबर 2027 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड – गेबेरहा

रविवार, 17 अक्टूबर 2027 – भारत बनाम क्वालिफ़ायर A – ब्लोमफ़ोनटेन

रविवार, 17 अक्टूबर 2027 – न्यूज़ीलैंड बनाम क्वालिफ़ायर B – हरारे

सोमवार, 18 अक्टूबर 2027 – ऑस्ट्रेलिया बनाम अफ़गानिस्तान – कुगोम्पो सिटी

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान – हरारे

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2027 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश – डरबन

बुधवार, 20 अक्टूबर 2027 – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका – जोहान्सबर्ग

बुधवार, 20 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम क्वालिफ़ायर B – हरारे

गुरुवार, 21 अक्टूबर 2027 – अफ़गानिस्तान बनाम क्वालिफ़ायर A – कुगोम्पो सिटी

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2027 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – पार्ल

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2027 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम श्रीलंका – जोहान्सबर्ग

शनिवार, 23 अक्टूबर 2027 – इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – गेबेरहा

शनिवार, 23 अक्टूबर 2027 – बांग्लादेश बनाम क्वालिफ़ायर B – त्श्वान

रविवार, 24 अक्टूबर 2027 – ज़िम्बाब्वे बनाम भारत – विक्टोरिया फ़ॉल्स

सुपर 7 स्टेज मैच (ब्रैकेट में मौजूदा टीम)

सोमवार, 25 अक्टूबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B3 (श्रीलंका) – जोहान्सबर्ग

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2027 – B1 (न्यूज़ीलैंड) बनाम A3 (पाकिस्तान) – ग्वेबेरहा

बुधवार, 27 अक्टूबर 2027 – B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – त्शवाने

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2027 – A1 (भारत) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया) – विक्टोरिया फॉल्स

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2027 – B1 (न्यूज़ीलैंड) बनाम B3 (श्रीलंका) – कुगोम्पो सिटी

शनिवार, 30 अक्टूबर 2027 – A3 (पाकिस्तान) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – विक्टोरिया फॉल्स

रविवार, 31 अक्टूबर 2027 – B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A1 (भारत) – जोहान्सबर्ग

सोमवार, 1 नवंबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम B1 (न्यूज़ीलैंड) – विक्टोरिया फॉल्स

मंगलवार, 2 नवंबर 2027 – B3 (श्रीलंका) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – केप टाउन

बुधवार, 3 नवंबर 2027 – B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A3 (पाकिस्तान) – डरबन

गुरुवार, 4 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम B1 (न्यूज़ीलैंड) – पार्ल

शुक्रवार, 5 नवंबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – डरबन

शनिवार, 6 नवंबर 2027 – B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम B3 (श्रीलंका) – ब्लोमफ़ोन्टेन

रविवार, 7 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम A3 (पाकिस्तान) – केप टाउन

सोमवार, 8 नवंबर 2027 – B1 (न्यूज़ीलैंड) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – डरबन

मंगलवार, 9 नवंबर 2027 – B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम A2 (ऑस्ट्रेलिया) – गेबेरहा

बुधवार, 10 नवंबर 2027 – A3 (पाकिस्तान) बनाम B3 (श्रीलंका) – ब्लोमफ़ोनटेन

गुरुवार, 11 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम AB4 (इंग्लैंड) – गेबेरहा

शुक्रवार, 12 नवंबर 2027 – B2 (दक्षिण अफ्रीका) बनाम B1 (न्यूज़ीलैंड) – केप टाउन

शनिवार, 13 नवंबर 2027 – A2 (ऑस्ट्रेलिया) बनाम A3 (पाकिस्तान) – ब्लोमफ़ोनटेन

रविवार, 14 नवंबर 2027 – A1 (भारत) बनाम B3 (श्रीलंका) – डरबन

सेमीफाइनल

तारीख  मैच  वेन्यू
बुधवार 17 नवंबर 2027 सेमीफाइनल 1 केपटाउन
गुरूवार 18 नवंबर 2027 सेमीफाइनल 2 त्शवाने

फाइनल

तारीख  मैच  वेन्यू
रविवार 21 नवंबर 2027 फाइनल जोहानिसबर्ग

ये भी पढे़ं – वनडे क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल रन-चेज

 

close whatsapp