ICC ने एमएस धोनी के संन्यास को लेकर शेयर किया एक स्पेशल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC ने एमएस धोनी के संन्यास को लेकर शेयर किया एक स्पेशल वीडियो

15 अगस्त 2020 को एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास।

MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)
MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शानदार करियर का जश्न मनाते हुए, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 15 अगस्त (सोमवार) को उनके लिए एक खास वीडियो साझा किया। आपको बता दें कि, भारत के विश्व कप विजेता कप्तान धोनी ने 2020 में इसी तारीख को अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लेने का फैसला किया था।

ICC द्वारा उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए 3.11 सेकेंड की वीडियो में, अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में धोनी के कुछ यादगार पलों को दिखाया गया है। इसमें 2007, 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी सहित ICC टूर्नामेंट्स में भारत की जीत के क्षण भी शामिल हैं। वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद से 10 लाख से अधिक व्यूज और 15,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी की कुछ खास उपलब्धियां

धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो वह पूरे क्रिकेट इतिहास में सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। युवा धोनी ने 2007 में अपने पहले टी 20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और चैंपियन बनकर वापस लौटे। उनके नेतृत्व में 2010 और 2016 में टीम इंडिया एशिया कप में भी चैंपियन बनने में कामयाब रही थी।

हालांकि, उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2011 में आई जब फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने 23 साल वनडे वर्ल्ड कप जीता था। टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में रोमांचक फाइनल मैच में घरेलू टीम इंग्लैंड को हराकर 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी अपने नाम किया था।

धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक माना जाता था और उन्होंने अपनी टीम के लिए अकेले दम पर कई मैच जीते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके आंकड़ों की बात करें तो धोनी ने खेल के तीनों प्रारूपों को मिलाकर 44.96 के उत्कृष्ट औसत से 17,266 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 15 शतक भी निकले।

close whatsapp