अब हर साल दिखेगा आईसीसी टूर्नामेंट का रोमांच! 2032 से 2035 के बीच खेले जाएंगे 6 बड़े ग्लोबल इवेंट

अब हर साल दिखेगा आईसीसी टूर्नामेंट का रोमांच! 2032 से 2035 के बीच खेले जाएंगे 6 बड़े ग्लोबल इवेंट

प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत, चार साल की अवधि में छह वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

ICC set to approve six global tournaments across the 2032–2035 cycle at Bali meetings (image via X)
ICC set to approve six global tournaments across the 2032–2035 cycle at Bali meetings (image via X)

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद 11 से 15 नवंबर, 2026 तक बाली में चल रही अपनी बोर्ड और कमिटी मीटिंग्स के दौरान, भविष्य के टूर्नामेंट कैलेंडर में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इन चर्चाओं का मुख्य केंद्र 2032-2035 के साइकिल के दौरान हर साल कम से कम एक बड़ा वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रपोजल है। इसका उद्देश्य मौजूदा पैटर्न को खत्म करना है, जिसमें प्रमुख टूर्नामेंट कुछ खास वर्षों में एक साथ आ जाते हैं, जबकि अन्य वर्षों में कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं होता।

प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत, चार साल की अवधि में छह वैश्विक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। इसकी शुरुआत भारत और बांग्लादेश में होने वाले 2031 वनडे विश्व कप के ठीक बाद होगी। इस नए साइकिल की शुरुआत अक्टूबर-नवंबर 2032 में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी। 2033 में स्केड्यूल और तेज हो जाएगा, जिसमें दो बड़े टूर्नामेंट होंगे – जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल और अक्टूबर में आठ टीमों वाली चैंपियंस ट्रॉफी।

ऑफिशियल वेन्यू और फॉर्मेट अभी तय नहीं हुए हैं

आखिरी दो सालों में कैलेंडर और भी व्यस्त हो जाता है। जुलाई 2034 में एक टी20 वर्ल्ड कप तय है (जिसकी मेजबानी के लिए इंग्लैंड सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है) वहीं 2035 में डब्ल्यूटीसी फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप, दोनों होने हैं। हालांकि 2032–2035 के साइकिल के लिए ऑफिशियल वेन्यू और फॉर्मेट अभी तय नहीं हुए हैं, लेकिन 2027 से 2033 तक के डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी के लिए भी इंग्लैंड का नाम काफी चर्चा में है।

भविष्य के टूर्नामेंटों के अलावा, बाली समिट का एडमिनिस्ट्रेटिव दृष्टि से भी काफी महत्व है। उम्मीद है कि आईसीसी बोर्ड 2027-2029 और 2029–2031 साइकल्स के लिए डब्ल्यूटीसी मैचों के शेड्यूल को मंजूरी देगा, और 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर के रेवेन्यू पूल के बंटवारे के फॉर्मूले को रिव्यु करेगा।

आईसीसी के हवाले से कहा गया, “फ्रेंचाइजी लीग रिव्यू ग्रुप उन तरीकों पर विचार कर रहा है जिनसे आईसीसी के मौजूदा नियमों और फ्रेमवर्क को बेहतर बनाया जा सके। इसका मकसद फ्रेंचाइजी लीगों की बढ़ती संख्या से पैदा होने वाली नई चुनौतियों से निपटने के लिए पूरे इकोसिस्टम को और अधिक सिक्योर और मजबूत बनाना है।”

यह भी पढ़ें – ‘यह 100 प्रतिशत बकवास है’ उस्मान ख्वाजा द्वारा सेंडपेपर विवाद खुलासे पर पैंट कमिंस का रिएक्शन आया सामने

close whatsapp