एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं सरफराज खान और मुशीर खान, ICC ने शेयर की वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक ही तरह से बल्लेबाजी करते हैं सरफराज खान और मुशीर खान, ICC ने शेयर की वीडियो

घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा नाम है सरफराज खान

Musheer Khan and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)
Musheer Khan and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुशाई खान और सरफराज भाइयों की जोड़ी की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में दोनों ही खिलाड़ी लगभग एक ही तरह के शाॅट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि 18 वर्षीय मुशीर खान इस समय साउथ अफ्रीका में अंडर- 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं हाल में ही आयरलैंड के खिलाफ 201 रनों से मिली विशाल जीत में मुशीर ने 106 गेंदों 118 रनों की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी ओर, इस समय सरफराज खान इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अन-ऑफशिएल टेस्ट मैचों में भाग ले रहे हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल जा रहे हैं इन मैचों में हाल में ही 26 वर्षीय सरफराज ने 95 और 55 रनों की शानदार पारी खेली है।

तो वहीं दोनों भाइयों की एक जैसे बल्लेबाजी करने की वीडियो को जब आईसीसी ने शेयर किया तो इस वीडियो में मुशीर खान ने कहा- मेरी और मेरी भाई की बल्लेबाज लगभग एक समान है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि दोनों भाई एक जैसे शाॅट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें आईसीसी द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

दूसरी ओर, आपको मुशीर खान के बारे में बताएं तो वह बल्लेबाजी करने के अलााव बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में मुंबई के लिए सौराष्ट्र के खिलाफ डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने तीन मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 96 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 42 रन रहा था। तो वहीं गेंदबाजी में मुशीर ने 30 की औसत से कुल 2 विकेट हासिल किए थे।

तो वहीं बड़े भाई सरफराज खान की बात की जाए तो वह मुशीर से कहीं ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 44 फर्स्ट क्लास मैचों में 68.20 की शानदार औसत से कुल 3751 रन बनाए हैं। इस दौरान सरफराज के बल्ले से 13 शतक और 11 अर्धशतक भी निकले हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?