लंका ने तोड़ा गत विजेता टीम का सपना, इंग्लैंड ने की सेमीफाइनल की बर्थ पक्की
न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड दूसरी टीम हैं जिन्होंने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई।
अद्यतन - नवम्बर 5, 2022 5:09 अपराह्न

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज यानी 5 नवंबर को इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। न्यूजीलैंड के बाद वो दूसरी टीम हैं जिन्होंने टॉप 4 में अपनी जगह बनाई। इंग्लैंड की इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना पूरी तरह से टूट गया।
इंग्लैंड को अगर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना था तो उन्हें श्रीलंका को हराना बेहद जरूरी था और उन्होंने ऐसा कर दिखाया। बता दें, यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला गया था जिसमें श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 141 रन बनाए।
श्रीलंका की ओर से ओपनर पाथुम निस्सांका ने 45 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा भानुका राजपक्षे ने 22 रन का योगदान दिया। कुसल मेंडिस ने भी 14 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट झटके। वुड के अलावा बेन स्टोक्स, सैम करन, क्रिस वोक्स और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
बता दें, जवाब में इंग्लैंड ने 142 रन के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 19.4 ओवर में बना लिया। टीम की ओर से एलेक्स हेल्स ने 30 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाए। उनके अलावा बेन स्टोक्स ने 36 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 42* रन की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान जोस बटलर ने भी 28 रन का योगदान दिया।
श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू कुमारा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। आदिल राशिद को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
GET IN! 🦁
Semi-finals here we come! 👏
Scorecard: https://t.co/54McmntVSg#T20WorldCup pic.twitter.com/nT74QlH4CJ
— England Cricket (@englandcricket) November 5, 2022
What were you worried for? 😉
Stokes x Woakes ❤️#T20WorldCup pic.twitter.com/VKU9ZX1SsO
— England Cricket (@englandcricket) November 5, 2022
Never in doubt… 🤣…
well played chaps. @englandcricket pic.twitter.com/pNdw5c1JHH— Piers Morgan (@piersmorgan) November 5, 2022
JUST IN! Host Nation #Australia are out of @T20WorldCup after @englandcricket beat @OfficialSLC & joined @BLACKCAPS as semifinalists from Group 1 at #T20WC2022. #SABCNews pic.twitter.com/n0eDtMc1yx
— Thabiso Sithole (@ThabisoSithole) November 5, 2022
Australia eliminated from #t20worldcup 2022
England have joined New Zealand as the 2nd Semi Finalist of 2022 T20 World Cup.#EngVsSl @T20WorldCup @englandcricket pic.twitter.com/mGf6xmjHLp
— DSN Cricket (@DSNCricket) November 5, 2022
#T20WorldCup England through to semis with a last over win over Sri Lanka. They made heavy weather of it chasing 142 with only 2 balls left after a smashing 70/0 in power play. Stokes 42 no guides them home after a flurry of wickets Hosts Australia out. #EngVsSL
— SportsTalk (@rajeshworld) November 5, 2022
Player of the match – Adil Rashid #EngVsSl
— DSN Cricket (@DSNCricket) November 5, 2022
Australian team:#T20WorldCup#EngVsSL pic.twitter.com/ghv2IECvzj
— Vinay Yenegure (@SebnF1) November 5, 2022
#ENGvsSL | #T20WC2022
Well done England Team@ICCMediaComms @T20WorldCup @englandcricket @ECB_cricket pic.twitter.com/JuIl465rbX— Muhammad Hammad Shaikh (@HammadHD12) November 5, 2022
Australia are out of the T20 World Cup 💔 #ENGvsSL #Australia #England #T20WorldCup2022 #Finch #Stokes pic.twitter.com/vF0vCnqNjV
— Sports lovers (@ArslanK79153262) November 5, 2022
The real Ben Stokes never returned after the break it seems. #crickettwitter #ENGvsSL
— Himanshu Pareek (@Sports_Himanshu) November 5, 2022