आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजरें
यश ढुल की अगुवाई वाली भारतीय टीम में कई होनहार खिलाड़ी मौजूद हैं।
अद्यतन - Jan 14, 2022 8:16 pm
3 –सिद्धार्थ यादव

अपने पिता के सपने को पूरा करने का जिम्मा उठाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सिद्धार्थ यादव की अंडर-19 टीम में जगह बनाने की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सिद्धार्थ के पिता भी एक क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहते थे, लेकिन वह नेट गेंदबाज से आगे का सफर नहीं तय कर सके। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को एक क्रिकेट खिलाड़ी बनाने का सपना देखा और इसके लिए वह अपनी परचून की दुकान को 3 घंटे बंद रखने के साथ रोजाना बेटे को अभ्यास कराने की जिम्मेदारी भी लेते थे। उन्हें जल्द ही इसका परिणाम भी मिला और सिद्धार्थ ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम में जगह भी बनाई।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो