Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

Women T20 WC 2026 Final: फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकाॅर्ड 7वीं बार जीती टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी 

बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच की दिशा तय की

England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X)
England Women vs Australia Women (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 5 जुलाई, रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेला गया। लंदन के लाॅर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर, रिकाॅर्ड 7वीं बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम कर लिया है।

फाइनल में इंग्लैंड से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेथ मूनी ने 64 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही अब यह महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के फाइनल में हासिल किया गया, सबसे बड़ा टोटल भी बन गया है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 150 रन बनाए।

ओपनर एमीं जोन्स (6) और डैनी व्हाइट हाॅज (8) के जल्दी आउट होने के बाद, कप्तान नट सीवर ब्रंट (58* रन, 53 गेंद) और फ्रेया कैंप (44* रन, 28 गेंद) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। साथ ही एलिस कैप्सी ने 23 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। किमा गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी माॅलिन्यु व एनाबेल सदरलैंड को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इस टारगेट को बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 17.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, मुकाबले में टीम को पहला झटका जाॅर्जिया वाॅल (9) के रूप में जल्दी लगा, जब उन्हें लाॅरेन बेल ने दूसरे ओवर में बोल्ड किया।

लेकिन, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने कमाल की बल्लेबाजी की और मैच को एकतरफा बना दिया। अनुभवी विकेटकीपर बेथ मूनी (64 रन, 49 गेंद) और फीबी लिचफील्ड (48 रन, 35 गेंद) के बीच दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख ऑस्ट्रेलिया की ओर मोड़ दिया। अंत में एलिस पैरी 13* और एशले गार्डनर 3* रन बनाकर नाबाद रहीं।

close whatsapp