ICC ने आगामी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 से पहले पुरस्कार राशि को लेकर किया बड़ा ऐलान

आगामी महिला वर्ल्ड कप 2022 की पुरस्कार राशि में आया भारी उछाल, जानिए अब टीमों को कितनी-कितनी राशि दी जायेगी।

Advertisement

Women World Cup 2022 Prize Money Announced (Image Source: ICC Twitter/Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 से पहले महिला खिलाड़ियों के बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। 4 मार्च से न्यूजीलैंड में शुरू होने जा रहे महिला वर्ल्ड कप 2022 से पहले ICC ने पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोत्तरी का ऐलान किया हैं।

Advertisement
Advertisement

ICC ने 15 फरवरी को पुष्टि की हैं कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की कुल इनामी राशि में 75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब कुल आठ टीमों के बीच 35 लाख डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी, जो पिछले टूर्नामेंट की तुलना में 15 लाख डॉलर अधिक है।

ICC ने घोषित किया हैं कि आगामी आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के विजेता को पुरस्कार स्वरूप 1.32 मिलियन डॉलर राशि भेंट में दी जाएगी, जो 2017 के विजेताओं इंग्लैंड को दी गई राशि से दोगुनी है, वहीं उप-विजेता टीम को 6 लाख डॉलर की इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा, जो 2017 के उप-विजेता भारत को मिली राशि से 2 लाख 70,000 हजार डॉलर अधिक है।

महिला वर्ल्ड कप 2022 की पुरस्कार राशि में भारी उछाल

वहीं दूसरी ओर, महिला वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों में से प्रत्येक को तीन- तीन लाख डॉलर मिलेंगे, जबकि ग्रुप चरण से बाहर होने वाली चार टीमों में से प्रत्येक को 70 हजार डॉलर की राशि मिलेगी, जो पिछले टूर्नामेंट में दी गई राशि 30 हजार डॉलर से दोगुनी है।

ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज की आठ टीमों को प्रत्येक ग्रुप चरण की जीत के लिए $700,000 की कुल  राशि में से 25 हजार डॉलर पुरस्कृत किये जाएंगे।

आपको बता दें, इस साल होने वाले महिला वर्ल्ड कप 2022 में कुल 28 ग्रुप मुकाबले होंगे जो राउंड रोबिन प्रारूप में खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम को एक दूसरे के खिलाफ एक बार खेलने का मौका मिलेगा। अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। जीत दर्ज करने पर विजेता टीम को दो अंक दिए जाएंगे, जबकि टाई या नतीजा नहीं निकलने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।

महिला वर्ल्ड कप 2022 का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 4 मार्च को माउंट मोनगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 6 मार्च को खेलेगा, जबकि फाइनल 3 अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

Advertisement