AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में हासिल की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को 62 रनों से हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में हासिल की लगातार दूसरी जीत, पाकिस्तान को 62 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श व डेविड वाॅर्नर ने खेली बेहतरीन शतकीय पारियां

Australian Cricket Team
Australian Cricket Team(Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (AUS vs PAK) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 18वां मैच आज 20 अक्टूबर शुक्रवार को बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से हराकर, जारी वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप मैच- 18 का हाल:

तो वहीं आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो टाॅस जीतकर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वाॅर्नर (163) और मिचेल मार्श (121) की बेहतरीन शतकीय पारी और पहले विकेट के लिए की गई 259 रनों की साझेदारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए।

तो वहीं आपको पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो आखिरी के ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोए। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 5, हारिस रउफ ने 3 और उस्मा मीर ने 1 विकेट हासिल किया।

दूसरी ओर, जब पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया से मिले 368 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह 45.3 ओवर में 305 रनों पर ऑलआउट हो गई। हालांकि, अच्छी शुरूआत के बाद पाकिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पाक के लिए अब्दुल्लाह शफीक ने 64, इमाम उल हक ने 70, मोहम्मद रिजवान ने 46 और सऊद शकील ने 30 रनों की पारी खेली।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो एडम जंपा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए तो मार्कस स्टोइनिस और पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- WBBL 2023: Match 4, AS-W vs MS-W Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?