ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भगवामय हुई टीम इंडिया! पढ़ें पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए भगवामय हुई टीम इंडिया! पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्ड कप 2023 में भारत अपना पहला 8 अक्टूबर को खेलेगी।

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरूआत हो चुकी है। तो वहीं आज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली है।

तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक नई प्रैक्टिस जर्सी में नजर आई है, जिसकी फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि टीम इंडिया की नई प्रैक्टिस जर्सी एक दम ऑरेंज या यूं कहें कि एकदम भगवा रंग की नजर आ रही है।

गौरतलब है कि 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले भी भारतीय टीम की प्रैक्टिस जर्सी में थोड़ा का केसरिया रंग देखने को मिला था। तो वहीं कुछ क्रिकेट फैंस इसे उस वर्ल्ड कप की यादों को जिंदा करने से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि, टीम की जर्सी केसरिया रंग की करने में बीसीसीआई की क्या मंशा है ये तो मैनजमेंट ही जानें। खैर, आपको ये जर्सी कैसी लगी? आप अपनी राय हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत करेगा अपने अभियान की शुरूआत

बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैन इन ब्लू अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाले हैं। गौरतलब है कि यह मैच में दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि रोहित शर्मा की अगवाई में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- ‘हम आर्थिक रूप से उतने मजबूत नहीं थे’- क्रिकेट के शुरूआती दिनों को लेकर बोले Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?