World Cup 2023: लीग फाॅर्मेट में खेला जाएगा क्रिकेट वर्ल्ड कप  - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: लीग फाॅर्मेट में खेला जाएगा क्रिकेट वर्ल्ड कप 

इस नियम के बाद हर टीम कुल 9 मैच खेलती हुई नजर आएगी। 

ICC Men’s Cricket World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)
ICC Men’s Cricket World Cup 2023 (Image Credit- Twitter)

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 इस बार लीग फाॅर्मेट में खेला जाएगा। यानि कि जिस फाॅर्मेट में यह 2019 में खेला गया था, उसी फाॅर्मेट में अब यह वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। इस फाॅर्मेट के तहत अब टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमें आपस में कुल 9 मैच खेलती हुई नजर आएंगी।

साथ ही बता दें कि वर्ल्ड कप 2027 के दौरान ग्रुप स्टेज समेत फैंस को 45 मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल टीमों का फैसला पता चलेगा। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप लीग फाॅर्मेट में ही खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2023 के बीच होने वाला है। तो वहीं पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगी।

लीग फाॅर्मेट के आने से रोमांच होगा अपने चरम पर

लीग फाॅर्मेट के वर्ल्ड कप में वापसी के बाद ये बात तो निश्चित हो गई है कि अगर कोई टीम स्लो स्टार्ट भी करती है, तो भी वह टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच सकती है। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान ने काफी स्लो स्टार्ट किया था, और पहले पांच मैचों में उसे 4 में हार मिली थी, लेकिन इसके बाद भी वह अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। हालांकि, नेट रनरेट के चलते वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए थे।

बता दें कि पिछली बार सेमीफाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया, मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहुंची थी, तो वहीं फाइनल मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस कौनसी वे 4 टीमें होंगी, जो टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Mohammed Shami ने किया ये बड़ा कारनामा, 16 साल बाद हुआ ऐसा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?