पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने ICC को दिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का ऑफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान का मजाक उड़ाते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने ICC को दिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी का ऑफर

आइसलैंड क्रिकेट ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने का ऑफर भी पेश किया है।

Iceland Cricket and Championship Trophy. (Image Source: X)
Iceland Cricket and Championship Trophy. (Image Source: X)

पाकिस्तान के पास आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Championship Trophy 2025) की मेजबानी के अधिकार है, लेकिन भारत एक बार फिर राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों के कारण पड़ोसी देश की यात्रा करने से परहेज करेगा।

इस कारण आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Championship Trophy 2025) के पाकिस्तान से स्थानांतरित किए जाने या फिर हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने की पूरी-पूरी संभावना है। इस तरह की मीडिया में खबरें वायरल होने के बाद आइसलैंड क्रिकेट (Iceland Cricket) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले को एक लेटर लिखा और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी करने का ऑफर भी पेश किया।

Iceland Cricket ने अपने देश को आग और बर्फ की भूमि बताया

आइसलैंड क्रिकेट (Iceland Cricket) ने इस लेटर में अपने देश को ‘आग और बर्फ की भूमि’ बताते हुए कहा कि उनके पास बिजली प्रचुर मात्रा में है, जो खिलाड़ियों को ठंड के मौसम से लड़ने में मदद करेगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी ज्वालामुखीय राख मिट्टी की इंफिल्ट्रेशन दर यूरोप में सबसे अधिक है। इसलिए, एशिया की तरह यहां जल निकासी की कोई समस्या नहीं होगी।

यहां पढ़िए: नवंबर 28- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

आइसलैंड क्रिकेट (Iceland Cricket) ने आगे संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का उदाहरण दिया, जिसे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी के अधिकार दिए गए हैं, जबकि आइसलैंड की तरह ही उनके पास भी अधिकार दिए जाने के समय हाई लेवल के स्टेडियम नहीं थे।

यहां देखिए आइसलैंड क्रिकेट की पोस्ट

आपको बता दें, आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को कथित तौर पर पूरी तरह से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शिफ्ट किया जा सकता है, या फिर एशिया कप 2023 की तरह हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जा सकता है। एशिया कप 2023 के चार मैच पाकिस्तान में आयोजित किए गए थे, जबकि भारत के सभी मैचों सहित कुल दस मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?