‘अगर वह 20 किलो वजन कम कर लेता है, तो मैं…’, असगर अफगान ने एमएस धोनी से जुड़ी 5 साल पुराने किस्से का किया जिक्र
असगर ने बताया कि मोहम्मद शहजाद एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 8, 2023 2:18 अपराह्न

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान (Asghar Afghan) ने 2018 एशिया कप के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) से जुड़ी एक मजेदार स्टोरी साझा की है। असगर अफगान ने भारतीय दिग्गज के साथ बातचीत का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद शहजाद एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। जिस पर धोनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर शहजाद का वजन 20 किलो कम हो जाए तो वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में उन्हें चुनेंगे।
बता दें कि एशिया कप 2018 में दुबई में खेले गए भारत के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शहजाद प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने 116 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 124 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसा पर 252 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और मुकाबला टाई हुआ।
एक इंटरव्य में असगर ने किया खुलासा
अब टाइम्सऑफइंडिया.कॉम के साथ एक इंटरव्यू में असगर अफगान (Asghar Afghan) ने भारत के साथ हुए उस रोमांचक मुकाबले के बाद शहजाद को लेकर धोनी के साथ हुई मजाकिया बातचीत का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि, मैच के टाई हो जाने के बाद मैंने एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ लंबी बातचीत की। वह शानदार कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का गिफ्ट हैं। वह अच्छे इंसान हैं।
असगर ने आगे कहा कि, हमने मोहम्मद शहजाद को लेकर काफी बातें कीं। मैंने धोनी से कहा कि शहजाद आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हैं। धोनी ने चुटीले अंदाज में कहा कि उसका पेट काफी निकला हुआ है और अगर वह 20 किलो वजन कम कर लें तो मैं उन्हें आईपीएल में चुनूंगा। असगर ने अंत में हंसते हुए कहा कि लेकिन सीरीज के बाद जब शहजाद अफगानिस्तान लौटे तो उनका 5 किलो वजन बढ़ गया था।
ये भी पढ़ें- श्रीसंत को LLC की लीगल नोटिस, गंभीर के साथ झगड़े के बाद बढ़ सकती हैं उनकी मुश्किलें