IPL 2023: 'अगर मैं गिल होता तो मैं अपने आप से खुश नहीं होता'- जानिए सहवाग ने शुभमन गिल के लिए ऐसा क्यों कहा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ‘अगर मैं गिल होता तो मैं अपने आप से खुश नहीं होता’- जानिए सहवाग ने शुभमन गिल के लिए ऐसा क्यों कहा 

आईपीएल में अब तक खेले गए 11 मैचों में 469 रन बना चुके हैं गिल 

Virender Sehwag and Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Virender Sehwag and Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है। तो वहीं आज आईपीएल के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर टूर्नामेंट के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

दूसरी ओर टीम की जीत में हर बार किसी नए खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन किया है, फिर चाहे वह राशिद खान, मोहम्मद शमी, राहुल तेवितया, विजय शंकर और डेविड मिलर ही क्यों ना हों। लेकिन इस दौरान टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है।

गिल ने पिछले सीजन की फाॅर्म को इस सीजन भी जारी रखते हुए, वह अब तक खेले गए 11 मैचों में 143.43 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 469 रन बना चुके हैं। लेकिन शुभमन गिल के इस प्रदर्शन के बावजूद सहवाग ने कहा है कि वह इस सीजन पहले की तरह नजर आ रहे हैं और मैं गिल होता तो मैं अपने आप से खुश नहीं होता।

गिल को लेकर सहवाग ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने शुभमन गिल को लेकर क्रिकबज पर कहा- यह सीजन उनके लिए बेहतरीन होना चाहिए। सीजन के अंत तक वह और भी ज्यादा रन बना लेंगे, हो सकता है कि सीजन के अंत तक 600-700 रनों पर हों। उसने रन बनाए हैं, भारत के लिए तीनों फाॅर्मेट में खेला है। लेकिन उसे अपनी फाॅर्म का और बेहतर उपयोग करना होगा।

अगर मैं शुभमन गिल होता तो खुद से खुश नहीं होता। वह अच्छी फाॅर्म में है, लेकिन उसमें कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उसके नंबर अच्छे हैं, लेकिन यह बहुत ही छोटा मार्जन है। वह खेलते हुए अच्छा नजर आता है और सही इंटेंट के साथ खेलता है, लेकिन पिछले चार मैचों में उसने ज्यादा कुछ बदला नहीं है। उसने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है, मैं उसे शतक बनाते हुए देखना चाहता हूं।

close whatsapp