विराट कोहली

अगर भारत को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतनी है तो विराट कोहली को अच्छा प्रदर्शन करना होगा: जैक्स कैलिस

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने किया था शानदार प्रदर्शन।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

दिग्गज क्रिकेटर जैक्स कैलिस का मानना ​​है कि भारत को दक्षिण अफ्रीकी धरती पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने की जरूरत है। आपको बता दें कि, भारत के पूर्व कप्तान को हाल के दिनों में रेड बॉल फॉर्मेट में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। हाल ही में समाप्त हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और ऐसे में अब वो आगामी टेस्ट सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

कैलिस का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों में कैसे आगे बढ़ना है ये उनको अच्छे से पता है और उनका वो अनुभव बाकी प्लेयर्स के भी काम आ सकता है। 48 वर्षीय कैलिस ने याद दिलाया कि कोहली को दक्षिण अफ्रीका में काफी सफलता मिली है और इसलिए, वह एक बार फिर भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे और उम्मीद करते हैं कि उनके पास एक अच्छी सीरीज होगी।

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए जैक कैलिस ने कहा कि, “वह एक बहुत बड़े खिलाड़ी हैं, चाहे वह कहीं भी रहे। वह यहां बहुत खेले है और उन्हें बहुत सफलता भी मिली है। वह इस अनुभव को अन्य लोगों ,विशेष रूप से युवा लोगों को देने में सक्षम होंगे। और उन्हें इन परिस्थितियों में कैसे आगे बढ़ना है और फिर क्या उम्मीद करनी है, इसके बारे में बताएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझे यकीन है कि वह यहां दक्षिण अफ्रीका में इस सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वह अच्छी फॉर्म में हैं। मुझे लगता है कि वह भारत की मदद करने में अहम भूमिका निभाएंगे। ‘अगर उन्हें यहां जीतना है, तो उन्हें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा।”

T20I वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली का T20I करियर खतरे में!

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 और आईपीएल 2023 में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद, जहां तक ​​T20I क्रिकेट का सवाल है, तो टीम इंडिया में विराट कोहली की जगह पक्की नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बोर्ड युवा ब्रिगेड को अधिक मौके देने को तैयार है, जिसकी वजह से विराट को बाहर बैठना पड़ सकता है।

हालंकि, इस बात को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और अगर दिल्ली में जन्मे क्रिकेटर आईपीएल के आगामी संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे तो इसमें बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़े :दिसंबर 11- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp