WTC Final को लेकर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान, कहा- टीम इंडिया को मैच में वापसी करनी है तो…..
दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर टीम इंडिया गेम में वापसी करना चाहता है तो गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
अद्यतन - Jun 8, 2023 7:08 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 327 रन बनाए। हालांकि टीम की शुरुआत खराब रही।
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा 10 गेंद खेलने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन ने कुछ हद तक अपनी टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सकें।
इसके बाद ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए पहले दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया। बता दें कि स्टीव स्मिथ 227 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं ट्रैविस हेड ने भारत के खिलाफ पहले दिन 156 गेंदों में 146 रन बनाए। दोनों ने 251 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की।
अगर भारत गेम में वापसी करना चाहता है तो गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए- दिनेश कार्तिक
वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने भारत के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि, अगर टीम इंडिया गेम में वापसी करना चाहता है तो गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। भारत के पास बस एक ही मौका है वह है जितनी जल्दी हो सके दूसरे दिन तीन विकेट चटकाए। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते हैं तो फिर हम खेल में काफी पीछे रह जाएंगे।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, जल्द ही हम ड्रा को जीत के रूप में देखना शुरू कर देंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास लंबी बैटिंग लाइन अप है। अगर आप उन्हें 420-450 तक नहीं रोक सकें तो भारत के लिए यह बहुत मुश्किल होने वाला है।