"अगर वो टॉप-4 में पहुंचते हैं, तो वे बेहद खतरनाक साबित होंगे"- AUS टीम को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर - क्रिकट्रैकर हिंदी

“अगर वो टॉप-4 में पहुंचते हैं, तो वे बेहद खतरनाक साबित होंगे”- AUS टीम को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर

चोपड़ा ने कहा कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम को अंतिम चार में पहुंचाने के लिए स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन पर काफी निर्भर रहना होगा। 

Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि, ऑस्ट्रेलिया पहले की तरह मजबूत टीम नहीं हो सकती है, लेकिन अगर वे वर्ल्ड कप 2023 के नॉकआउट में जगह बनाते हैं तो वे उसके बाद बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। चोपड़ा ने कहा कि, ऑस्ट्रेलियाई टीम को अंतिम चार में पहुंचाने के लिए स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन पर काफी निर्भर रहना होगा। 

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है, जिसने पांच बार – 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में ट्रॉफी जीती है। हालांकि, पिछले साल घरेलू मैदान पर वो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए। और हाल ही में उन्हें दक्षिण अफ्रीका और भारत से लगातार वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

टॉप-4 में पहुंचने के बाद बेहद खतरनाक हो सकता है ऑस्ट्रेलिया- आकाश चोपड़ा

चोपड़ा ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट में मजबूत टीम नहीं हो सकती। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि यदि वे लय में आ गए तो वे नॉकआउट में सबसे खतरनाक टीम बन सकते हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “ऑस्ट्रेलिया टॉप फॉर में पहुंचने के जबरदस्त दावेदारों में से एक है। हालात चाहे जो भी हों, मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को टॉप-4 में ले जाएंगे। अगर यह टीम टॉप-4 में पहुंचती है, तो वे नॉकआउट में बेहद खतरनाक होंगे।”

ऑस्ट्रेलिया अपने वर्ल्ड कप 2023 अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में मेजबान भारत के खिलाफ मैच से करेगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम का गहराई को बताते हुए, चोपड़ा ने कहा कि वे अभी तक इस बात पर विचार नहीं कर पाए हैं कि अंतिम XI में कीपर-बल्लेबाज कौन होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, ‘उन्होंने अपने कीपर का चयन नहीं किया है। जोश इंग्लिस और एलेक्स कैरी दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन अंतिम एकादश में कौन खेलेगा? दोनों में से किसी एक के लिए ही जगह होगी। मैक्सवेल ने चार विकेट लिए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को बल्ले से उनकी ज्यादा जरूरत है। यह एक ऐसा एरिया है जो अभी भी थोड़ी चिंता का विषय है। स्पिन एक संभावित समस्या है जिसका उन्हें सामना करना पड़ सकता है।”

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने के बाद छलका युजवेंद्र चहल का दर्द

close whatsapp