"अगर विराट कोहली ओपनिंग करते हैं, तो भारत मैच हार सकता है" IND vs PAK से पहले मिली चेतावनी

“अगर विराट कोहली ओपनिंग करते हैं, तो भारत मैच हार सकता है” IND vs PAK से पहले मिली चेतावनी

कामरान अकमल का कहना है कि विराट कोहली को नंबर तीन पर ही खेलना चाहिए।

Virat Kohli, IND vs PAK (Pic Source X)
Virat Kohli, IND vs PAK (Pic Source X)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप के बारे में चेतावनी जारी की है। कामरान कमल का कहना है कि विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग नहीं करनी चाहिए और अपने सामान्य नंबर 3 स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

टीम इंडिया अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को आमने-सामने होगी। पूरा क्रिकेट जगत इस मैच के लिए बेसब्री से इंतेजार कर रहा है। इस बीच अकमल ने कोहली के टॉप क्रम यानी ओपनिंग करने पर असहमति जताई और भारत के बल्लेबाजी क्रम को गलत बताया। उन्हें लगता है कि कोहली अगर तीसरे नंबर पर खेलेंगे तो टीम को अतिरिक्त सहायता प्रदान कर सकते हैं और खेल को समाप्त कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने अतीत में किया है। अकमल चाहते थे कि रोहित के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करें।

भारत कर रहा है बड़ी गलती: कामरान अकमल

कामरान अकमल का कहना है कि विराट कोहली को नंबर तीन पर ही खेलना चाहिए। उनका मानना है कि कोहली इस पोजिशन पर दबाव झेलने के साथ-साथ मैच खत्म करने की काबिलियत रखते हैं।

अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,

“मुझे नहीं लगता कि भारत का बैटिंग ऑर्डर सही है। विराट कोहली नंबर 3 पर आकर दबाव झेल सकते हैं और मैच खत्म कर सकते हैं। यह टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए। कोहली को नंबर 3 पर आना चाहिए। अगर भारत इसी बैटिंग ऑर्डर (कोहली) पर अड़ा रहा तो वे किसी पॉइंट पर आकर फंस सकते हैं। कोहली एक छोर संभाले रखते हैं और मैच को खत्म करते हैं। मुझे लगता है कि कोहली से ओपनिंग कराकर भारत गलती कर रहा है।”

क्या विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ T20 WC अर्द्धशतक की हैट्रिक बना सकते हैं?

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में अर्धशतक बनाए हैं। यूएई में 2021 संस्करण में, कोहली ने 49 गेंदों में 57 रन बनाए थे, हालांकि भारत वह मैच हार गया था। उसके बाद 2022 विश्व कप में 53 गेंदों में उनकी नाबाद 82 रन की पारी को अब तक की सबसे महान टी20 पारियों में से एक माना जाता है।कोहली रविवार को इस महत्वपूर्ण मुकाबले में फिर से रन बनाना चाहेंगे। उम्मीद है कि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 50+ की हैट्रिक लगा सकते हैं।

 

close whatsapp