“अगर वह अभी टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो…”, विराट कोहली को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने दिया बड़ा बयान

माइकल क्लार्क का कहना है कि अगर विराट अभी संन्यास की घोषणा करते हैं तो इससे केवल भारत को नुकसान होगा।

Advertisement

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने पांच मैचों में 23.75 की औसत से सिर्फ 190 रन ही बनाए। कोहली ने पहले टेस्ट में शतक जरूर ठोका था, लेकिन फिर बाकी मैचों में टीम के लिए योगदान नहीं दे पाए।

Advertisement
Advertisement

विराट पूरी सीरीज में ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए। कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है। वहीं, रिकी पोंटिंग ने उन्हें ब्रेक लेने तक का सुझाव दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान से ही विराट के टेस्ट से संन्यास लेने की खबरें उड़ रही थीं।

इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने विराट के मौजूदा स्ट्रगल को लेकर बड़ा बयान दिया है। क्लार्क का कहना है कि अगर विराट अभी संन्यास की घोषणा करते हैं, तो इससे केवल भारत को नुकसान होगा।

विराट कोहली वो प्लेयर है जो कल दोहरा शतक ठोक सकता है- माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क ने माना कि विराट कोहली ने भले ही हाल के समय में ज्यादा रन नहीं बनाए जितना वह चाहते थे, लेकिन खिलाड़ी में टैलेंट और इम्पैक्ट कूट-कूट कर भरा हुआ है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने Beyond23 Podcast पर बात करते हुए,

“यह विराट कोहली है! यह लड़का कल दोहरा शतक बना सकता है। वह इतना अच्छा खिलाड़ी है। यह लड़का खेल सकता है, उसे तब तक खेलना चाहिए जब तक वह थक न जाए। अगर वह अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेता है, तो केवल एक ही टीम हारेगी, वह है भारत।”

क्लार्क ने इस बात पर जोर दिया कि अगर विराट उनकी कप्तानी के अंडर में खेलते तो वह बिना झिझक के उन्हें बैक करते और उन्हें टीम में रखने के लिए लड़ाई भी करते।

“अगर मैं किसी ऐसी टीम का कप्तान होता जिसमें विराट कोहली होते, भले ही मुझे पता है कि उन्होंने उतने रन नहीं बनाए जितने वे बनाना चाहते थे, फिर भी मैं उन्हें अपनी टीम में बनाए रखने के लिए लड़ रहा होता।”

 

Advertisement