IPL 2023: ‘अगर हम अगर हम फालतू टीम होते…’ विराट कोहली ने आरसीबी के ट्रोलर्स की बोलती बंद की
आईपीएल 2023 की शुरूआत आरसीबी ने जीत के साथ की है।
अद्यतन - Apr 4, 2023 5:43 pm

क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2023 की शुरूआत राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए काफी ज्यादा शानदार रही है। बता दें कि अपने पहले ही मैच में बैंगलोर ने 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया था।
दूसरी तरफ टीम के पूर्व और वर्तमान कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से कुछ शानदार पारियां फैंस को देखने को मिली थी। बता दें कि मुंबई से मिले 172 रनों के टारगेट को बैंगलोर ने कोहली के 49 गेंदों में 82* और फाफ के 43 गेंदों में 73 रन की बदौलत 16.2 ओवर में ही बड़े ही आराम से हासिल कर लिया था।
भले ही बैंगलोर की आईपीएल 2023 की शुरूआत शानदार तरीके से हुई हो, पर दूसरी तरफ यह भी सच है कि टीम 2008 से शुरू हुए टूर्नामेंट में अभी टीम अभी तक एक भी ट्राॅफी अपने नाम नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ टीम की ट्राॅफी ना जीत पाने को लेकर विराट कोहली ने आरसीबी ट्रोलर्स को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विराट कोहली ने आरसीबी ट्रोलर्स को लिया निशाने पर
बता दें कि राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नए एपिसोड आरसीबी इनसाइडर में विराट कोहली ने टीम के ट्रोलर्स को निशाने पर लेते हुए बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा- हमारा सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सभी टीमों से कहीं ज्यादा है।
बस आप उधर एक ट्राॅफी लेकर जाओ, और फिर देखो। आप बस एक सोशल मीडिया ट्राॅफी लेकर आओ और देखो आरसीबी कैसे जीतती है। कोई कंम्पटीशन ही नहीं है। टूर्नामेंट में दो हफ्ते भीतर हम जीत जाएंगे।
कोहली ने आगे कहा- यह एक बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने का दबाव है। कुछ लोग इसे बड़े ही मजाकिया तौर पर बोलते है कि टीम अब तक नहीं जीत पाई है। आओ और खेलो, देखो आपसे कितनी उम्मीदें हैं। अगर हम अगर हम फालतू टीम होते तो थोड़े ही ना हमारे इतने ज्यादा फैंस होते।