IPL 2023: ड्वेन ब्रावो ने CSK गेंदबाजों को दिया मूलमंत्र, बताया डेथ ओवरों में किस प्रकार करनी है गेंदबाजी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: ड्वेन ब्रावो ने CSK गेंदबाजों को दिया मूलमंत्र, बताया डेथ ओवरों में किस प्रकार करनी है गेंदबाजी 

जब आप दबाव में होते हैं तो आपके पास याॅर्कर सबसे बढ़िया विकल्प है- ब्रावो 

Dwayne Bravo. (Photo Source: IPL/BCCI)
Dwayne Bravo. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें एक में हार और एक मैच में जीत मिली है। तो वहीं लखनऊ के खिलाफ सीएसके भले ही मैच जीत गई हो पर टीम के कप्तान एमएस धोनी अपने गेंदबाजों से काफी नाखुश थे, और कहा था कि अगर वे सुधार नहीं करते हैं तो वे कप्तानी छोड़ देंगे।

गौरतलब है कि एलएसजी के खिलाफ हुए मैच में सीएसके के गेंदबाजों ने तेजी से रन गंवाए थे, और वाइड गेंदों के साथ नियमित अंतराल पर नो बाॅल भी फेंकी थी। तो वहीं अब मुंबई के खिलाफ 8 अप्रैल को मैच से पहले सीएसके के गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने बड़ा बयान दिया है। ब्रावो ने टीम के गेंदबाजों को बताया है कि आखिर उन्हें डेथ ओवरों में कहां पर गेंदबाजी करनी है।

ड्वेन ब्रावो ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ड्वेन ब्रावो ने The New Indian Express की एक खबर के अनुसार कहा- याॅर्कर गेंदबाजी एक बढ़िया विकल्प हैं, लेकिन यह सबसे कठिन गेंदबाजी है। आपको इस तरह की गेंदबाजी करने के लिए घंटो प्रैक्टिस करनी होती है।

क्रिकेट में इस समय अगर आपके पास तेज गति नहीं हैं और आप यॉर्कर फेंकते हैं तो आप टिक नहीं पाएंगे। जब तक आप सच में 150 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार पर गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं तो आप नहीं टिक पाएंगे।

दूसरी तरफ मैच के दौरान एक पल ऐसा आता है कि सिर्फ याॅर्कर गेंदबाजी पर ही भरोसा कर सकते हैं। मैच के दौरान या पारी के अंत में जब आप दबाव में होते हैं तो याॅर्कर गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल पर सबसे सुरक्षित विकल्प होता है। लेकिन जब एक बार आप याॅर्कर गेंदबाजी करने में निपुण हो जाते हैं तो एक बल्लेबाज के लिए, इस तरह की गेंद पर रन बनाना काफी मुश्किल होता है।

close whatsapp