IPL 2023 में फ्लॉप रहने वाले हैरी ब्रुक दे रहे हैं बड़े-बड़े बयान, कहा- ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में फ्लॉप रहने वाले हैरी ब्रुक दे रहे हैं बड़े-बड़े बयान, कहा- ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ…..

हैरी ब्रुक ने कहा कि, अगर वह (नाथन लियोन) अच्छी गेंद फेंकते हैं तो मैं उनका सम्मान करूंगा।

Harry Brook (Photo Source: Twitter)
Harry Brook (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 जून से एशेज सीरीज खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों ही टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं इस बीच इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं। बता दें दोनों ही टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

दरअसल एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के मिडिल आर्डर बल्लेबाज हैरी ब्रूक का कहना है कि, वह एशेज सीरीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। साथ ही उनका मानना है कि, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक बन गई है और मैं हमेशा दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहता हूं।

उनके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की हमारी कोशिश होगी- हैरी ब्रूक 

बता दें ICC को दिए एक इंटरव्यू में नाथन लियोन को लेकर बातचीत करते हुए हैरी ब्रुक ने कहा कि, अगर वह (नाथन लियोन) अच्छी गेंद फेंकते हैं तो मैं उनका सम्मान करूंगा। वह काफी विकेट चटका सकते हैं लेकिन  उनके खिलाफ ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की हमारी कोशिश होगी। दरअसल मुझे लगता है कि मैं एक ऐसा खिलाड़ी हूं जो गैप ढूंढ सकता है और अलग अलग गैप में शॉट भी मार सकता हूं।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मैं ज्यादतर कोशिश करता हूं कि  विकेट के चारों ओर खेलूं। हालांकि मैं देखूंगा कि उनके पास क्या फील्डिंग है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक बन गई है और मैं हमेशा दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहता हूं और यह देखना चाहता हूं कि मैं वास्तव में कितना अच्छा कर सकता हूं।

हैरी ब्रूक ने आगे कहा कि, मैं इस टीम के खिलाड़ियों का सामना करने और उनके खिलाफ खुद को चुनौती देने के लिए काफी उत्सुक हूं। बता दें आईपीएल 2023 में हैरी ब्रूक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद को उनसे काफी उम्मीदें थी जिसपर वे खड़े नहीं उतरे थे।

close whatsapp