‘मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं…’- क्रिकेट के बाद अब बेसबॉल में धमाल मचांएगे हैरी ब्रूक

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था।

Advertisement

Harry Brook (Pic Source-Twitter)

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रूक इस वक्त अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी कर हैरी ब्रूक ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। हैरी ब्रूक जिस तरह के फॉर्म में हैं उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आगामी एशेज सीरीज में उन्हें जरूर जगह मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

हैरी ब्रूक क्रिकेट को तो रोमांचक बना रहे हैं लेकिन अब ब्रूक बेसबॉल गेम में धमाल मचाने के लिए तैयार है। हैरी ब्रूक अमेरिका द्वारा आयोजित मेजर लीग बेसबॉल (MLB) का हिस्सा बनने वाले हैं।

अमेरिका के बेसबॉल लीग से जुड़े हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक क्रिकेट के मैदान में तो चौके-छक्के बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन वह जल्द ही बेसबॉल पर भी अपना धाक जमाने के लिए तैयार हैं। हैरी ब्रुूक अमेरिका की मेजर लीग बेसबॉल (MLB)  मे Saint Louis Cardinals का हिस्सा बनने वाले हैं। लीग की ट्रेनिंग जल्द ही फ्लोरिडा में शुरू होने वाली है। जिसे लेकर हैरी ब्रूक अपना उत्साह जताते हुए नजर आ रहे हैं।

The Mirror पर बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा, ‘मैं इस पॉर्टनरशिप के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हूं। होम रन मारने के लिए मैं अब इंतजार नहीं कर सक रहा हूं। मैं यह देखने के लिए बेताब हूं कि यह क्रिकेट से कितना अलग है और इनमें थोड़ी समानताएं भी है। देखना होगा होम रन मारना छक्के जितना अच्छा फील होता है या नहीं।’

आपको बता दें हैरी ब्रूक मेजर लीग बेसबॉल के यूरोपियन एंबेसडर भी है। हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में MLB के लोगो वाले बैट के साथ बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं। हैरी ब्रूक ने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैं यह भी देखने के लिए उत्साहित हूं कि अन्य खिलाड़ी इस खेल को कैसे खेलते हैं। अमेरिका में बेसबॉल को वापस से देखना शानदार है। यह यूके में बेसबॉल को वापस से फैलाने में मदद करेगा।’

Advertisement