RCB की टीम में हुई वानिंदु हसरंगा की हुई वापसी, कहा- मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को उत्साहित हूं
वानिंदु हसरंगा पिछले साल RCB के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किए थे।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 4:58 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम और उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल आईपीएल 2023 में वानिंदु हसरंगा की वापसी हो गई है। जल्द ही वह अपनी टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें वह बैंगलोर के अगले मैच में खेल सकते हैं।
दरअसल वानिंदु हसरंगा इससे पहले तीन मैच में बैंगलोर की टीम के लिए खेल नहीं पाए थे क्योंकि वह श्रीलंकाई टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर थे। बता दें 8 अप्रैल को यह सीरीज खत्म होने के बाद अब वह IPL के लिए उपलब्ध हैं।
बता दें वानिंदु हसरंगा ने पिछले साल RCB के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल 2022 में 16 मैचों में 7.54 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिया था। इसके साथ ही वह पिछले सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। वह हाल ही में RCB के ट्रेनिंग कैंप में अपने साथियों के साथ अभ्यास करते नजर आए।
मैं इस साल RCB फैमिली के साथ जुड़ने के लिए इंतजार कर रहा था- वानिंदु हसरंगा
वहीं RCB केऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए वानिंदु हसरंगा ने कहा कि, मैं इस साल RCB फैमिली के साथ जुड़ने के लिए इंतजार कर रहा था। मैं अपने साथियों को देखकर और ट्रेनिंग करके काफी खुश हूं। पिछले साल आईपीएल के बाद पहली बार गेंदबाजी कर रहा था और मैंने काफी अच्छी गेंदबाजी की, बैंगलोर की विकेट के साथ मेरा तालमेल अच्छा है। मुझे लगता है मैं आईपीएल के लिए तैयार हूं।
वानिंदु हसरंगा की वापसी पर RCB के निदेशक माइक हेसन ने कहा कि, उनकी वापसी से काफी अच्छा लगा। मुझे लगता है कि सतहें थोड़ा टर्न कर रही हैं और उन्होंने आज स्पिन किया जो अच्छा है और बल्ले से भी उन्होंने अच्छी पारी खेली है। उनके लिए न्यूजीलैंड की परिस्थितियों से यहां कि परिस्थितियों में बदलाव करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है।