‘मैं सरप्राइज था’ बाबर आजम के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दोबारा से कप्तान बनने पर इमाद वसीम
शाहीन अफरीदी के कप्तानी से हटाए जाने के बाद बाबर को एक बार फिर से कप्तान बना दिया गया है।
अद्यतन - सितम्बर 15, 2024 2:29 अपराह्न

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) ने हाल में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा, बाबर आजम को दोबारा से कप्तान बनाए जाने के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। इमाद वसीम का कहना है कि पीसीबी के इस फैसले से ना सिर्फ वो बल्कि पूरा देश सरप्राइज था।
गौरतलब है कि भारत में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद, बाबर आजम ने पाकिस्तान की तीनों फाॅर्मेट में कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद पीसीबी ने टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद को, तो टी20 फाॅर्मेट शाहीन अफरीदी को कप्तानी सौंपी थी।
हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज को 4-1 से गंवाने के बाद, पीसीबी ने शाहीन को कप्तानी से हटाते हुए एक बार फिर से बाबर आजम को व्हाइट बाॅल क्रिकेट में टीम का कप्तान बनाया। बतौर कप्तान यह शाहीन की पहली सीरीज थी।
दूसरी ओर, अब इस सब पर इमाद वसीम (Imad Wasim) ने बड़ा बयान दिया है। वसीम का कहना है कि बाबर के नेतृत्व में पाकिस्तान एक बार फिर फ्लॉप हो गया और अब उनकी कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है।
इमाद वसीम ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही Saj Sadiq के साथ एक इंटरव्यू में इमाद वसीम ने कहा- मैं सरप्राइज था, मैं इस पर क्या कह सकता हूं। लेकिन अंत में यह सेलेक्टर्स का फैसला था। उन्हें जो भी अच्छा विकल्प लगा, वो उन्होंने चुना और उसके बाद टीम चुनी। पाकिस्तान में सिर्फ मैं नहीं बल्कि हर कोई सरप्राइज था। इसलिए, मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे आश्चर्य नहीं हुआ।
इमाद ने आगे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार पर कहा- हां, ईमानदारी से कहूं तो हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था और हमें यह स्वीकार करना होगा, जिसमें मैं भी शामिल हूं। मुझे लगता है कि हमारी टीम अच्छी थी, लेकिन यह सफल नहीं हुई। ऐसा किसी भी फॉर्मेट में हो सकता है, खासकर टी20 में, लेकिन हां, यह निराशाजनक था। मैं सचमुच निराश था, इससे उबरने में मुझे काफी समय लगा।