CWC 2023: इमाम उल हक का वर्ल्ड कप में फ्लाॅप शो जारी, श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में 12 रन बनाकर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

CWC 2023: इमाम उल हक का वर्ल्ड कप में फ्लाॅप शो जारी, श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में 12 रन बनाकर हुए आउट

श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 345 रनों का लक्ष्य रखा है। 

 

Pakistan vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)
Pakistan vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X)

CWC 2023, PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज 10 अक्टूबर को जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 8वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 345 रनों का लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, जब इस टारगेट का पीछा करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम उतरी तो उसे पहला झटका दिलशान मधुशंका ने दिया है। बता दें कि आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे इमाम उल हक 12 गेंदों में पर 12 रन बनाकर कुसल परेरा को कैच थमा बैठे हैं।

साथ ही आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से इमाम का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि अपनी पिछली 5 वनडे पारियों में इमाम एक बार भी 20 से अधिक रन नहीं बना सके हैं।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 6 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय बाबर आजम 9 और अब्दुल्लाह शफीक 6 रन बनाकर मौजूद हैं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप मैच-8 पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। टीम ने पाकिस्तान के सामने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। मेंडिस (122) और समरविक्रमा (108) की शतकीय पारी के अलावा ओपनर पथुम निसंका ने 51 रनों अर्धशतकीय पारी खेली।

दूसरी ओर, पाक गेंदबाजी के बारे में बात करें तो हसन अली ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए, तो हारिस रउफ को 2 विकेट मिले। इसके अलावा शाहीन अफरीदी, मोहम्मद नवाज व शादाब खान को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें- PAK vs SL: जब Kusal Mendis ने जड़े दो गगनचुंबी छक्के तो Hasan Ali का रिएक्शन देखने लायक था बाॅस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?