अब बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता में ओली पोप के लिए यह देखना बेहद जरूरी है कि इंग्लैंड टीम कैसा प्रदर्शन करती है: स्टुअर्ट ब्रॉड - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब बेन स्टोक्स की अनुपलब्धता में ओली पोप के लिए यह देखना बेहद जरूरी है कि इंग्लैंड टीम कैसा प्रदर्शन करती है: स्टुअर्ट ब्रॉड

जारी द हंड्रेड के दौरान चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं

Ben Stokes. (Source - The Hundred)
Ben Stokes. (Source – The Hundred)

जारी द हंड्रेड के दौरान चोटिल होने के बाद इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस चोट के चलते उनका श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में भी खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। इसके अलावा संभावना ये भी है कि वह इस पूरे समर में क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

इस बीच अनुभवी ऑलराउंडर के चोटिल होने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड टीम से यह अपील की है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले उन्हें कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने होंगे।

बता दें कि, बेन स्टोक्स द हंड्रेड टूर्नामेंट में Northern Superchargers की ओर से खेल रहे थे। 11 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल के खिलाफ मैच के दौरान बेन स्टोक्स चोटिल हो गए थे। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरचार्जर्स की ओर से बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। हालांकि, हैमस्ट्रिंग की परेशानी की वजह से उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम में जाना पड़ा।

इंडिया टुडे के मुताबिक स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि, ‘यह काफी दुख की बात है क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नजर आ रहे थे। उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था। लेकिन खेल की एक पुरानी कहावत है कि आपको सकारात्मक चीजों को लेना चाहिए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को बिना बेन स्टोक्स के खेलना होगा और यह ट्रॉयल उन्हें कभी ना कभी करना ही था।

डेढ़ साल से बेन स्टोक्स गेंदबाजी नहीं कर रहे थे और बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे। ब्रिस्बेन की एक रात से पहले 18 महीनों में अगर बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट नहीं रहे तो? ओली पोप जिन्हें उनकी जगह कप्तान बनाया जा सकता है, उन्हें भी थोड़ा अनुभव मिलेगा और बिना बेन स्टोक्स के टीम भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।’

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बेन स्टोक्स जल्द से जल्द ठीक होना चाहेंगे

इंग्लैंड को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद पाकिस्तान का भी दौरा करना है। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन टेस्ट फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है, लेकिन अब उनकी अनुपलब्धता में टीम को और बेहतर क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?