यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट जिसके बाद उनके अगले IPL सीजन में खेलने को लेकर लगने लगी अटकलें - क्रिकट्रैकर हिंदी

यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट जिसके बाद उनके अगले IPL सीजन में खेलने को लेकर लगने लगी अटकलें

क्रिस गेल ने IPL 2022 ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर नहीं कराया था।

Chris Gayle. (Photo Source: Instagram/Chris Gayle)
Chris Gayle. (Photo Source: Instagram/Chris Gayle)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का सीजन कई मायनो में फैंस के लिए काफी अलग साबित हो रहा है। जिसमें इस सीजन कई खिलाड़ी दूसरी फ्रेंचाइजी से खेलते हुए दिख रहे हैं, वहीं कई बड़े नाम इस सीजन में नहीं दिख रहे हैं। जिसमें एक नाम टी-20 फॉर्मेट के दिग्गज बल्लेबाज और यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल हैं। जिन्होंने पूरे विश्व भर में होने वाली टी-20 लीग में अपने बल्ले का दम लगातार दिखाया है।

वहीं ऐसा ही कुछ IPL में भी देखने को मिला है, जहां उनके मैदान पर उतरने के साथ गेंदबाजों पर एक अलग तरह का दबाव साफतौर पर दिखाई देता है। अभी तक IPL इतिहास में एक मैच में सर्वाधिक रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। जिसमें उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ साल 2013 के सीजन में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल जो इस साल के अंत में 43 वर्ष की उम्र को पूरा कर लेंगे वह अभी भी खेलने को लेकर उतने ही जुनूनी दिख रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का संकेत दिया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में IPL 2023 सीजन में वापसी को लेकर भी इसमें गेल ने साफतौर पर इशारा किया है।

अपने शानदार वर्कआउट के जरिए गेल ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा

28 मार्च की शाम को क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी पोस्ट की जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें गेल अपने निजी ट्रेनर के साथ वर्कआउट कर रहे हैं। इसमें गेल ने कैप्शन में लिखा कि, काम फिर शुरू चलिए अगले साल IPL को लेकर शुरुआत करते हैं।

अभी तक IPL में क्रिस गेल 3 फ्रेंचाइजियों के साथ खेल चुके हैं, जिसमें साल 2009 के सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एक अहम भूमिका अदा की थी और इसके बाद पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा बने थे। पिछले IPL सीजन में गेल बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे, जिसमें वह 10 मैचों में 21.44 के औसत से केवल 193 रन ही बना सके।

close whatsapp