ODI World Cup को लेकर कपिल देव की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- भारत को अगर मुकाबला जितना है तो पहले टीम की…….
कपिल देव ने कहा कि, विश्व कप 2023 की तैयारी के लिए टीम को कलेक्टिव माइंडसेट को बढ़ावा देने की जरूरत है।
अद्यतन - जून 25, 2023 3:28 अपराह्न

भारत को 1983 में विश्व कप विजेता बनाने वाले खिलाड़ी कपिल देव ने आगामी वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने भारतीय टीम को वर्ल्ड कप को लेकर कुछ जरूरी सलाह दी है। बता दें उनका कहना है कि, भारत को अगर वर्ल्ड कप जीतना है तो माइंडसेट पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत है, खासकर कलेक्टिव माइंडसेट।
खेल के प्रति समर्पण होना बेहद जरुरी-कपिल देव
बता दें अडानी ग्रुप से बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा कि, विश्व कप 2023 की तैयारी के लिए टीम को कलेक्टिव माइंडसेट को बढ़ावा देने की जरूरत है, साथ ही पूरे दिल से अपना बेस्ट भी देना होगा। उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सफलता का असली मेजरमेंट सिर्फ परिणाम में नहीं है, बल्कि खेल के प्रति समर्पण में भी है।
वहीं BCCI के प्रमुख रोजर बिन्नी ने भी वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि हमें एकजुट होकर टीम को सपोर्ट करना चाहिए वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए। दरअसल उन्होंने कहा कि, साथ मिलकर, हमें इस ट्रॉफी को वापस लाने के लिए अपने वर्तमान खिलाड़ियों की क्षमता में विश्वास करना होगा। तो आइए फैंस के रूप में एकजुट रहें और उन्हें इतिहास रचने के लिए प्रेरित करें।
बता दें टीम इंडिया पिछले 10 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। वहीं व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी भारतीय टीम को लंबे समय से ICC ट्रॉफी जीतने का इंतजार बरक़रार है। बता दें हाल ही में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।
वहीं अब इस साल ही भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर सभी टीमें अभी से ही तैयारियों में लगी हुई हैं। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया एशिया कप भी खेलती नजर आ सकती हैं। साथ ही अगले महीने टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी, जहां टी20, टेस्ट मैच और वनडे मुकाबला खेला जाना है।
यहां पढ़ें: इशांत शर्मा ने विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा