NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट
मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
अद्यतन - नवम्बर 7, 2026 12:03 अपराह्न

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
तो वहीं, कप्तान शुभमन गिल के इस फैसले को सही साबित करने में गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी के सामने, आज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम ने सिर्फ 134 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा वनडे, पहली पारी का हाल
मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश की वजह से आज टाॅस में देरी हुई और मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही।
दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट बिना खाता खोले आकिब नबी के खिलाफ कैच आउट हो गए। तो उनके जोड़ीदार विल यंग सिर्फ 6 रनों का योगदान दे पाए। हेनरी निकोल्स ने भी 11 रन बनाकर निराश किया।
इसके अलावा टाॅम लाथम 7 और ग्लेन फिलिप्स शून्य पर आउट हुए। हालांकि, दाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 104 गेंदों में 55 रनों की जुझारू पारी खेली, तो मिचेल सैंटनर ने 31 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
दूसरी ओर, भारतीय टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। गुरनूर बराड़ ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (NZ): विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर
भारत (IND): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें – ‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना