'इस टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमें, टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही हैं' श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले नेपाली कप्तान ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘इस टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमें, टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही हैं’ श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले नेपाली कप्तान ने दिया बड़ा बयान

नेपाल को श्रीलंका के खिलाफ 12 जून को मैच खेलना है।

Rohit Paudel (Image Credit- Twitter X)
Rohit Paudel (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान और युवा क्रिकेटर रोहित पुडेल (Rohit Paudel) ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि जारी टूर्नामेंट में नेपाल को अपने अगले मैच में 12 जून को श्रीलंका का सामना करना है।

दोनों टीमों के बीच यह मैच सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लाउडरहिल फ्लोरीडा में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले रोहित पुडेल द्वारा दिए बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। रोहित का कहना है कि इस टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमें, टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही हैं।

रोहित पुडेल (Rohit Paudel) ने दिया बड़ा

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ नेपाल के मैच से पहले रोहित पुडेल ने ईएसपीएन क्रिकइंफों के हवाले से कहा- अगर आप इस वर्ल्ड कप में देखेंगे तो पाएंगे कि एसोसिएट टीम टेस्ट खेलने वाले देशों को हरा रही है। इसलिए, यह खेल हम सभी के लिए प्रेरणा है, खासकर आने वाले मैचों के लिए।

इसलिए एक टीम के रूप में, हमारा मानना ​​है कि हम कल जीतेंगे और जिस तरह से हम पिछले कुछ महीनों से तैयारी कर रहे हैं और जिस तरह से हम पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि यह विश्वास हमेशा है टीम में मौजूद है। हम कल के खेल का इंतजार कर रहे हैं। हम कल (12 जून) जाकर दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं।

दूसरी ओर, नेपाल क्रिकेट टीम के जारी टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो नेपाल ने भी तक सिर्फ एक ही मैच खेला है। तो वहीं नीदरलैंड के खिलाफ हुए इस मैच में उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। देखने लायक बात होगी कि वह अपने आगामी मैच में श्रीलंका के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

close whatsapp