ICC World Cup 2023: 'शुभमन के लिए फिर धड़का सारा का दिल' भारत बनाम बांग्लादेश मैच देखने MCA स्टेडियम पहुंची - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: ‘शुभमन के लिए फिर धड़का सारा का दिल’ भारत बनाम बांग्लादेश मैच देखने MCA स्टेडियम पहुंची

मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Sara Tendulkar and Shubman Gill (Image Credit- Twitter)
Sara Tendulkar and Shubman Gill (Image Credit- Twitter)

ICC World Cup 2023, IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 17वां मैच आज 19 अक्टूबर को पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला जरूर किया, लेकिन मैच को फिल्हाल मैन इन ब्लू ने कंट्रोल कर रखा है।

दूसरी ओर, इस मैच को देखने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर स्टेडियम पहुंची है। साथ ही सारा की स्टेडियम आकर मैच देखने की फोटोज और वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। और फैंस एक बार सारा तेंदुलकर को शुभमन गिल से जोड़ कर देखने लगे हैं।

गौरतलब है कि आए दिन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है। तो वहीं अभी तक गिल और सारा के बीच क्या रिश्ता है, इस बात को अभी तक दोनों ने कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन जब भी सारा तेंदुलकर कहीं नजर आती है तो क्रिकेट फैंस उन्हें शुभमन गिल से जोड़कर देखने लगते हैं।

देखें सारा तेंदुलकर की स्टेडियम पहुंचने की वायरल वीडियो

भारत बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप मैच- 19

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 42 ओवर बाद 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मुशफिकुर रहीम 37* और महमूदुल्लाह 13* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं अभी तक भारत की ओर से रविंद्र जडेजा को 2, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला है।

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 19- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?