IND vs AFG 2024: ‘हमारा काम सबको खुश रखना…’- टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम चयन पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान
भारत 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सामना करेगा।
अद्यतन - Jan 18, 2024 3:05 pm

Afghanistan’s tour of India 2024, IND vs AFG: भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम चयन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि उनके लिए सभी को खुश और संतुष्ट रखना बहुत मुश्किल होगा।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने यह बयान 17 जनवरी को बैंगलोर में तीसरे और आखिरी T20I मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की रोमांचक जीत के बाद दिया है। आपको बता दें, रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस रोमांचक मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ पांचवां T20I शतक जड़ा था।
Rohit Sharma ने स्क्वॉड पर किया बड़ा खुलासा
भारत ने इस मैच में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 रनों की जीत दर्ज करते हुए 3-0 से T20I सीरीज अपने नाम की। इस बीच, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप नहीं दिया है।
रोहित शर्मा ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “हमने अभी तक T20WC 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन हमारे दिमाग में 8-10 खिलाड़ी हैं। इसलिए, हम परिस्थितियों के अनुसार अपना टीम कॉम्बिनेशन तैयार करेंगे। वेस्टइंडीज में परिस्थितियां धीमी हैं, इसलिए हमें अपनी टीम उसी के अनुसार चुननी होगी।”
“आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते”
भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “जहां तक राहुल द्रविड़ और मेरा सवाल है, तो हमने अपनी टीम में स्पष्टता बनाए रखने की कोशिश की है। हम अपने खिलाड़ियों को यह बताने का प्रयास करते हैं कि अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उनका चयन क्यों किया गया या फिर क्यों नहीं किया गया। आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते, यही चीज मैंने बतौर कप्तान अपने समय में सीखा है।
आप 15 खिलाड़ियों को खुश रख सकते हैं, लेकिन फिर भी आपने केवल 11 खिलाड़ी ही खुश होते हैं। बेंच पर बैठे चार खिलाड़ी फिर भी पूछते हैं कि वे क्यों नहीं खेल रहे हैं। मैंने सीखा है कि आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते, इसलिए आपका ध्यान केवल टीम के लक्ष्य पर होना चाहिए।”