IND vs AFG: ये क्या! Naveen Ul Haq और Virat Kohli के भाईचारे ने तो महफिल लूट ली - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AFG: ये क्या! Naveen Ul Haq और Virat Kohli के भाईचारे ने तो महफिल लूट ली

वर्ल्ड कप 2023 में भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच विराट कोहली और नवीन उल हक ने एक-दूसरे से प्यार से हाथ मिलाकर सारी महफिल लूट ली।

Virat Kohli Naveen Ul Haq (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli Naveen Ul Haq (Photo Source: X/Twitter)

Virat Kohli and Naveen Ul Haq: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और अफगानिस्तान के बीच का मुकाबला रोमांचक अंदाज में खेला गया गया।। जीत के लिए 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शानदार शुरूआत मिली। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 156 रनों की मजबूत साझेदारी हुई थी। भारत ने विराट कोहली की नाबाद 55 रनों की फिनिशिंग पारी के चलते 8 विकेट से जीत दर्ज की।

आज के मैच में फैंस को उस पल का बेसब्री से इंतजार था, जब विराट कोहली (Virat Kohli) नवीन उल हक की गेंदबाजी का सामना करेंगे। नवीन उल हक जब विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे तब वो किंग कोहली को घूरते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन फिर कुछ ही पल में दोनों खिलाड़ियों के बीच सब बदल गया, विराट कोहली और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है।

King Virat Kohli ने बड़े प्यार से नवीन से मिलाया हाथ

आईपीएल 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) के बीच हुई लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। नवीन उल हक वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जब भी मैदान में नजर आए हैं, फैंस जोर-जोर से कोहली-कोहली के नारे लगाते हुए नजर आए हैं। भारत-अफगानिस्तान के मैच के दौरान भी ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला था।

लेकिन अब तमाम ड्रामे और तीखी नोंक-झोंक के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन उल हक के बीच सबकुछ ठीक हो चुका है। भारत की पारी के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) एक-दूसरे से मुस्कुराते हुए बात करते हुए नजर आए और हाथ भी मिलाया।

यहां देखें विराट कोहली और नवीन का वो वीडियो-

close whatsapp