IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 44 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 44 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

भारत ने बल्लेबाजी के बाद किया गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन

India vs Australia, 2nd T20I (Image Credit- Twitter)
India vs Australia, 2nd T20I (Image Credit- Twitter)

IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज 26 नवंबर, रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हरा दिया है।

तो वहीं इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। साथ ही मैच में भारत की ओर से युवा बल्लेबाजों द्वारा शानदार बल्लेबाजी के बाद बेहतरीन गेंदबाजी भी देखने को मिली। मुकाबले में रवि विश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टी-20 मैच का हाल:

आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।

भारत की ओर से आज सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। जायसवाल ने 53 तो गायकवाड़ ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, तो इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन (52 रन, 35 गेंद) और रिंकू सिंह (31* रन, 9 गेंद) की तेज तर्रार पारी की बदौलत भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।

साथ ही बता दें कि यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में सर्वोच्च स्कोर भी है। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो तेज गेंदबाज नाथन एलिस को 3 और मार्कस स्टोइनिस को 1 विकेट मिला।

तो वहीं जब ऑस्ट्रेलिया भारत से मिले 236 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना पाई और मैच को 44 रनों से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 45 तो टिम डेविड ने 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान मैथ्यू वेड 42* रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

ये भी पढ़ें- ‘पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता’ World Cup 2019 में MS Dhoni के रन-आउट को लेकर Martin Guptill

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?