थर्ड अंपायर को नींद से जगाने के लिए जड्डू और रोहित ने लिया रिव्यू, अंपायर भी नहीं रोक पाए हंसी, देखें वीडियो
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 480 रन।
अद्यतन - Mar 10, 2023 5:32 pm

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन ऑस्टेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवे विकेट के लिए रिकॉर्ड 208 रनों की शानदार साझेदारी हुई।
भारतीय गेंदबाज इन दो बल्लेबाजों के आगे बेबस दिखाई दिए। लेकिन रवींद्र जडेजा ने बीच-बीच में अपनी गेंदबाजी से बीच-बीच में कुछ मौके बनाए। उन मौकों को भुनाने के लिए टीम इंडिया ने रिव्यू भी लिया। लेकिन उसके बाद जो हुआ उस पर अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रवींद्र जडेजा ने भारत को दिखाई थी उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पूरे दो सेशन तक टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट निकाल पाने में नाकामयाब रहे। जिसके बाद टीम ना उम्मीद में भी उम्मीद ढूंढते हुए नजर आई। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी के 128वें ओवर के आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा उस्मान ख्वाजा को आउट करने की कोशिश की।
रवींद्र जडेजा ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद डाली। ख्वाजा ने गेंद को स्टंप लाइन के बाहर मारने की कोशिश की। लेकिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा ज्यादा ही उत्साहित हो गए। रवींद्र जडेजा ने कप्तान रोहित शर्मा को DRS लेने के लिए मना लिया। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान विकेट लेने के मौके ढूंढ पाने में असमर्थ थी जिसके चलते उन्होंने रिव्यू लेने का सोचा।
लेकिन अंदर ही अंदर रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जानते थे कि, उनकी उम्मीद शायद गलत है। रिप्ले में पता चला कि गेंद स्टंप को मिस कर रही है। जिसके बाद ऑनफील्ड अंपायर रिचर्ड भी इस पूरे मामले पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए, और कैमरे में हंसते हुए कैद हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक ने कहा, ‘इंडिया यह चेक करना चाहती थी थर्ड अंपायर कहीं सो तो नहीं रहे हैं।’
यहां देखें भारत द्वारा लिए गए DRS का वो वीडियो-
https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1634107222811721728?s=20