IND vs AUS: बीच सीरीज BCCI ने Mukesh Kumar को स्क्वॉड से किया रिलीज, जल्द ही बजने वाली है शादी की शहनाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: बीच सीरीज BCCI ने Mukesh Kumar को स्क्वॉड से किया रिलीज, जल्द ही बजने वाली है शादी की शहनाई

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शादी के बंधन में बधने वाले हैं, जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है।

Mukesh Kumar (Photo Source: X/Twitter)
Mukesh Kumar (Photo Source: X/Twitter)

Mukesh Kumar: ICC ODI World Cup 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेला जा रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार इस सीरीज में अब तक गहरी छाप छोड़ते हुए नजर आए हैं। लेकिन मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को बीच सीरीज में स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है।

शादी के बंधन में बधने वाले हैं Mukesh Kumar

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) शादी के बंधन में बधने वाले हैं, जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। मुकेश कुमार ने अपनी शादी के चलते बीसीसीआई से अनुरोध किया था, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है।

आज तीसरे टी-20 मैच से पहले आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए BCCI ने लिखा, ‘तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) ने गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच से पहले बीसीसीआई से भारतीय टीम से रिलीज करने का अनुरोध किया। मुकेश की शादी हो रही है और उसे शादी के लिए छुट्टी दी गई है। मुकेश कुमार रायपुर में होने वाले चौथे टी-20 मैच से पहले टीम में शामिल होंगे।’

दीपक चाहर को किया गया स्क्वॉड में शामिल

सीरीज के बचे बाकी मैचों के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं बात भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी-20 मैच की करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

यह भी पढ़े- ‘TV, सोशल मीडिया और फैंस ने पहले ही…’- Wasim Akram ने इन्हें ठहराया वर्ल्ड कप में भारत की हार का जिम्मेदार

पिछले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बोर्ड पर लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा करे हुए 191 रन ही बना पाई थी और भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की थी। तीसरे टी-20 मैच में भी टीम इंडिया शानदार फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी।

close whatsapp