IND vs AUS: भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर स्लेजिंग तो दिल्ली वाले फैंस करते हैं, यकीन न हो तो इस वीडियो को देख लें - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर स्लेजिंग तो दिल्ली वाले फैंस करते हैं, यकीन न हो तो इस वीडियो को देख लें

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया 263 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी।

Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अब तक दोनों टीमों की तरफ से बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। लेकिन आज दूसरे दिन में अरूण जेटली स्टेडियम में ऐसी घटना घटी, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल भारतीय फैंस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सैंडपेपर के नाम से चिढ़ाते हुए नजर आए।

भारतीय फैंस ने उड़ाया ऑस्ट्रेलिया का मजाक

ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2018 में साउथ अफ्रीका के साथ टेस्ट मैच खेल रही थी, टीम विकेट की तलाश में थी। ऐसे में उस वक्त टेस्ट कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और गेंदबाज कैमरॉन बैंक्राफ्ट ने बॉल टेंपरिंग किया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर आईसीसी और ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कार्रवाई की थी। तीनों ही खिलाड़ियों को कुछ समय के लिए बैन कर दिया था।

कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी पद से बर्खास्त कर दिया गया था। भारतीय फैंस भी ऑस्ट्रेलिया टीम की उसी घटना को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में याद करते हुए नजर आए। जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे, तब फैंस जोर-जोर से सैंडपेपर, सैंडपेपर कहते हुए नजर आए। जिसका वीडियो एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं जो जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो-

अब बात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की करें तो भारत ने मोहम्मद शमी के 4 विकेट, अश्विन और रवींद्र जडेजा के 3-3 विकेट की मदद से ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग में 263 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। पहली इनिंग में रनों के लीड करने के इरादे से उतरी भारतीय टीम को झटके जल्दी लगे।

मात्र 66 रनों पर भारत के टॉप 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। विराट कोहली अच्छे लय में दिख रहे थे लेकिन अंपायर के गलत फैसले के चलते वो 44 रनों पर विकेट गंवा बैठे। वहीं टीम इंडिया भी पहली पारी में 262 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

close whatsapp