IND v AUS: ‘वह सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में शेर है….’- डेविड वॉर्नर के फ्लॉप प्रदर्शन पर फूटा गौतम गंभीर का गुस्सा
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहली इनिंग में डेविड वॉर्नर 15 रन पर आउट हो गए थे।
अद्यतन - फरवरी 18, 2023 1:37 अपराह्न

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को पहली इनिंग में 263 रनों पर ऑल आउट कर दिया था।
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पहले मैच की तरह दूसरे मैच में भी फेल रहे और सस्ते में पवेलियन लौट गए। उनके इस खराब प्रदर्शन को देख पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर भी खुश नहीं दिखे। गंभीर ने वॉर्नर के खराब प्रदर्शन को लेकर जमकर उनकी क्लास लगाई है।
15 साल से आईपीएल खेल रहा हैं लेकिन…- गौतम गंभीर
दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। शमी ने ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को 15 रनों पर आउट कर दिया। लगातार खराब प्रदर्शन को देख टेस्ट क्रिकेट में अब डेविड वॉर्नर का करियर धुंधला होता हुआ नजर आ रहा है।
पिछले 19 टेस्ट पारियों में वॉर्नर ने 21.78 के औसत से 414 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट विशेषज्ञ वॉर्नर को प्लेइंग 11 से ड्रॉप करने की मांग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस बीच वॉर्नर के हालिया प्रदर्शन पर गौतम गंभीर भी अपनी राय रखते हुए नजर आए हैं।
गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि वॉर्नर क्रिज पर संघर्ष कर रहे हैं। वह न केवल अश्विन के खिलाफ संघर्ष करते हुए दिखे हैं। बल्कि वह मोहम्मद शमी और सिराज के खिलाफ स्ट्रगल करते हुए दिखे। यह आपका भारत में तीसरा दौरा है आफ 15 साल से आईपीएल में खेल रहे हो।’
वॉर्नर ने इंग्लैंड में भी संघर्ष किया हैं- गंभीर
गौतम गंभीर ने आगे बात करते हुए डेविड वॉर्नर पर शानदार बल्लेबाज ना होने का भी टैग लगा दिया। गौतम गंभीर ने डेविड वॉर्नर के इंग्लैंड में भी स्ट्रगल का उदाहरण देते हुए कहा, ‘जब आप ऑस्ट्रेलिया जाने पर भारतीय बल्लेबाजों को उनके प्रदर्शन के आधार पर आंकते हैं।’
‘यदि आप डेविड वॉर्नर के प्रदर्शन का समान रूप से आंकते हैं तो उन्होने टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड दोनों में काफी संघर्ष किया है। उन्हें इंग्लैंड और भारत दोनों में टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद नहीं हैं। इसलिए हमें यह नहीं कहना चाहिए कि वह एक शानदार बल्लेबाज हैं। वह केवल ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में ही शानदार बल्लेबाज हैं और बाहर कहीं नहीं।’