गाबा टेस्ट मैच के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, इन तीन तेज गेंदबाज को टीम से निकाला!
BCCI ने टीम इंडिया स्क्वॉड से तीन प्लेयर्स को किया रिलीज।
अद्यतन - दिसम्बर 15, 2024 6:06 अपराह्न

भारतीय क्रिकट टीम ने ट्रैवलिंग रिजर्व यश दयाल, मुकेश कुमार और नवदीप सैनी को रिलीज करने का फैसला किया है। इन तीनों के 21 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावना है। तीनों तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत से ही भारतीय टीम के साथ हैं। ये तीनों खिलाड़ी तेज गेंदबाज हैं, जिनकी जरूरत अब आने वाले दो मैचों में भी नहीं होगी, क्योंकि अभी बेंच पर दो और तेज गेंदबाज बैठे हैं।
मुकेश कुमार, यश दयाल और नवदीप सैनी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले तीन मैचों में मौका नहीं मिला। आने वाले दो मैचों में भी उनको मौका नहीं मिलता। ऐसे में उनकी फिटनेस और फॉर्म का ध्यान रखते हुए, उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। मुकेश कुमार का नाम तो बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में भी आ चुका है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीन तेज गेंदबाजों के टीम से रिलीज किए जाने की बात सामने आई है। इनके भारत लौटने के बावजूद भारत की टीम में पांच तेज गेंदबाज होंगे। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है।
मुकेश के लिए, यह एक बहुत लंबा दौरा रहा है, क्योंकि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले दो मुकाबलों के लिए भारत ए टीम के साथ ट्रैवल किया था। ऐसा माना जा रहा है कि वह बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं, जो अगले सप्ताह शुरू होने वाला है।
वहीं अगर नवदीप सैनी की बात करें तो, उन्होंने केवल एक बार इंडिया ए मैच खेला है और तब से लगातार बतौर नेट गेंदबाज टीम के साथ बने हुए हैं। यश दयाल पहले ही घर पहुंच चुके हैं और अपने राज्य उत्तर प्रदेश के लिए सफेद गेंद वाले टूर्नामेंट के लिए तैयारी करेंगे।