IND vs AUS: जाने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम व पिच रिपोर्ट? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: जाने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम व पिच रिपोर्ट?

भारत ने फिलहाल सीरीज में 2-0 की बढ़त ले रखी है।

India vs Australia 3rd ODI  (Image Credit- Twitter X)
India vs Australia 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में फिलहाल मेजबान टीम ने 2-0 की बढ़त बना रखी है। तो वहीं सीरीज का तीसरा मैच दोनों टीमों के बीच 28 नवंबर, मंगलवार को गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

साथ ही इस मैच को जीतकर मैन इन ब्लू सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगे, तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो वाली स्थिति का होगा। अगर ऑस्ट्रेलिया की सीरीज में जिंदा रहना है तो उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। आइए जानते हैं इस महत्वपूर्ण मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी-20 मैच, मौसम पूर्वानुमान:

तो वहीं आपको इस मैच के दौरान मौसम का हाल बताएं तो 28 नवंबर को पूरे दिन साफ मौसम रहने वाला है। मैच की शुरूआत में तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं खेल के आगे बढ़ने का साथ रात को 10.30 बजे के आस-पास इसके 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही बता दें कि मैच के दौरान कोई भी आंधी-तूफान की भी आशंका नहीं हैं और बारिश आने की संभावना मात्र 1 प्रतिशत है।

IND vs AUS 3rd ODI पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

बता दें कि यहां पर पिछली बार टी-20 क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका का सामना हुआ था, और इस मैच में कुल 458 रन बने थे। तो वहीं बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच का इतिहास रहा है कि यह गेंदबाजों की अपेक्षा बल्लेबाजों को अधिक मदद करती है। क्रिकेट फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिलने के बाद Shubman Gill का बड़ा रिएक्शन आया सामने

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?