IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, शुभमन गिल को नहीं मिली टीम में जगह.. जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को चेपॉक में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Oct 8, 2023 1:36 pm

IND vs AUS: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 5वां मुकाबला मेजबान टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से एमए. चिदंबरम स्टेडियम चेपॉक में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल जो अपना पहले वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह डेंगू से पीड़ित हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए शुभमन गिल ने टीम के साथ ट्रैवल नहीं किया है, वह पहले मैच से बाहर हो गए है।
IND vs AUS: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा
पिछले मैच में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन:
वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया दो वॉर्मअप मैच खेलने वाली थी, लेकिन बारिश के चलते दोनों ही मैच रद्द हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले वॉर्मअप मुकाबले में 14 रनों से जीत दर्ज की थी।
(IND vs AUS) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 149
भारत-56
ऑस्ट्रेलिया-83
बेनतीजा- 10
यह भी पढ़े- IND vs AUS Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट World Cup के मैच-5 के लिए
जानें कैसा रहेगा चेपॉक की पिच का हाल-
एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक के पिच की सतह काफी ज्यादा धीमी है। जिसके चलते यहां स्पिनरों को काफी ज्यादा मदद मिलती है। इस पिच पर बल्लेबाजों को भी अच्छी मदद मिलते हुए नजर आएगी। इस पिच पर टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 237 रन है।