ऑन फील्ड सैम कोंटास और बुमराह की हुई लड़ाई, देखें अगली गेंद पर कैसे लिया बदला; वीडियो वायरल

ऑन फील्ड सैम कोंस्टास और बुमराह की हुई लड़ाई, देखें अगली गेंद पर कैसे लिया बदला, वीडियो वायरल

हमेशा शांत रहने वाले बुमराह ने अपनी गेंदबाजी पर फोकस करते हुए सैम कोंस्टास को करारा जवाब दिया।

IND vs AUS Jasprit Bumrah and Sam Konstas fight (Photo Source X)
IND vs AUS Jasprit Bumrah and Sam Konstas fight (Photo Source X)

IND vs AUS Jasprit Bumrah and Sam Konstas fight: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बीजीटी का आखिरी और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है, जहां पहले दिन काफी रोमांच देखने को मिला।भारतीय टीम पहले दिन सिर्फ 185 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई, जबकि आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने भी 9 के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया है।

लेकिन इसी बीच सैम कोंस्टास ने बुमराह से बहस करने की कोशिश की, जिसके बाद बुमराह ने अगली ही गेंद पर कोंस्टास के साथ ओपनिंग कर रहे उस्मान ख्वाजा को आउट कर उनका मुंह बंद कर दिया। दरअसल, अपने डेब्यू टेस्ट से ही सैम कोंस्टास ने भारतीय टीम के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं। मेलबर्न टेस्ट में वह विराट कोहली से भिड़ बैठे थे।

बता दें कि सिडनी टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका टॉप-ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ाया और वे सस्ते में आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी कर भारत की बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने के आखिरी 15 मिनट शेष रहते ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी।

सैम कोंस्टास ने जानबूझकर बुमराह से बहस की

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी के लिए सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा उतरे। भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बुमराह ने की और कोंस्टास ने पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच की शुरुआत की। पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 6 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की और दूसरे ओवर में 2 रन दिये। उसके बाद बुमराह दिन का आखिरी ओवर डालने आए।

दिन के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद से पहले, ख्वाजा ने बुमराह के रन-अप के बीच में रुकावट डाली, जिससे तेज गेंदबाज नाराज नजर आए। इसके तुरंत बाद, 19 वर्षीय सैम कोंस्टास बीच में कूद पड़े और पीछे मुड़कर बुमराह को कुछ कहने लगे, जिससे दोनों के बीच गरमा-गरमी हो गई। इस स्थिति को शांत करने के लिए ऑन-फील्ड अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

ऐसे में ओवर की आखिरी गेंद पर बुमराह ने फुलर लेंथ की गेंद डाली, जो ख्वाजा के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए दूसरे स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में गई। अगली हुई गेंद पर ख्वाजा का विकेट मिलते ही भारतीय टीम जश्न में डूब गई, लेकिन बुमराह की प्रतिक्रिया सबसे ज्यादा चर्चा में रही, क्योंकि विकेट लेने के बाद उन्होंने कोंस्टास की तरफ घूरते हुए दिखाया की आखिरी क्यों उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए था।

देखें वीडियो

close whatsapp