IND vs AUS: नाथन लियोन ने हासिल की गेंदबाजी में अनोखी उपलब्धि, पढ़कर आपका भी दिमाग चकरा जाएगा
खबर लिखे जाने तक लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में 461 विकेट लिए हैं।
अद्यतन - Feb 11, 2023 4:37 pm

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन नाथन लियोन ने एक शानदार और बेहतरीन रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। बत दें कि 35 साल के इस खिलाड़ी ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के नागपुर में खेले गए पहले मैच में इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम किया है।
ये खास रिकाॅर्ड लियोन ने किया अपने नाम
बता दें कि नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में बिना कोई नो बाॅल फेंके 30000 हजार से ज्यादा गेंद फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि लियोन ने टेस्ट डेब्यू साल 2011 में श्रीलंका के खिलाफ किया था और तब से लेकर 13 साल के अपने टेस्ट करियर में नाथन लियोन ने एक भी नो बाॅल नहीं फेंकी है।
Nathan Lyon today bowled his 30,000th delivery in Test cricket without ever overstepping. Not a single line no-ball in entire career.
— Mazher Arshad (@MazherArshad) February 11, 2023
बता दें कि नाथन लियोन इस समय चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है और खबर लिखे जाने तक उन्होंने 116 टेस्ट मैचों में 461 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में कुल 21 बार पांच और तीन बार 10 विकेट ले चुके हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का हाल:
गौरलतब है कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। बता दें कि चोट से वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 49 रन लाबुशेन ने बनाए तो वहीं भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5, रवि अश्विन ने 3 और मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट निकाला।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आई भारत के एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के 120, रवींद्र जडेजा के 70 और अक्षर पटेल के 84 रनों की बदौलत भारत ने 400 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 233 रनों की मजबूत बढ़त बनाई।
इसके ठीक बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ने भारत के सामने मात्र 91 रनों पर घुटने टेक दिए और मैच को भारत ने पारी और 132 रनों के अंतर से जीत लिया। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।