IND vs AUS: 14 रनों के कुल स्कोर पर David Warner का Shreyas Iyer ने छोड़ा कैच, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर में घटी ये घटना
अद्यतन - सितम्बर 22, 2023 3:47 अपराह्न

IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप से पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच दोनों टीमों के बीच आज 22 सितंबर, शुक्रवार को मोहाली के इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर मे मोहम्मद शमी ने मिचेल मार्श (4) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। साथ ही भारत की ये शुरूआत और बेहतर हो सकती थी अगर अय्यर डेविड वाॅर्नर का एक कैच ना छोड़ते तो। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने डेविड वाॅर्नर का कैच छोड़ दिया है।
बता दें कि यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली, जब शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंकी गई एक लेंथ पर गेंद पर डेविड वाॅर्नर तेजी से प्रहार करते हुए मिड ऑफ की ओर शाॅट खेल देते हैं, और गेंद सीधे श्रेयस अय्यर के हाथों में जाती है। पर अय्यर इस कैच को नहीं संभाल पाते हैं और गेंद उनके हाथ से छिटक जाती है। बता दें कि इस समय वाॅर्नर 15 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस जीवनदार का वाॅर्नर कितना फायदा उठाने वाले हैं।
देखें इस ड्राॅप कैच की वीडियो
Shreyas Iyer😏#INDvsAUS pic.twitter.com/mDhNjjwrlj
— Digital Doctor👨⚕️ (@AlwaysAbhishekk) September 22, 2023
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय स्टीव स्मिथ 26 और डेविड वाॅर्नर 51 रन बनाकर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- Ind vs Aus: लगता है कि World Cup खेल कर ही मानेंगे Ravichandran Ashwin, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला मौका