IND vs AUS: बाल-बाल बचे शुभमन गिल, खुद नाथन लियोन को भी नहीं हुआ अपनी किस्मत पर भरोसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: बाल-बाल बचे शुभमन गिल, खुद नाथन लियोन को भी नहीं हुआ अपनी किस्मत पर भरोसा

भारत की ओर से पहली पारी में शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाए।

Shubman Gill Survives on Third Day (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill Survives on Third Day (Pic Source-Twitter)

इस समय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस शानदार मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट होने से बाल-बाल बचे। खुद नाथन लियोन यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर भारतीय बल्लेबाज को इस गेंद पर आउट क्यों नहीं दिया गया।

मुकाबले के 18वें ओवर में नाथन लियोन की एक गेंद शुभमन गिल के पैड पर जा लगी जिसपर पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने एलबीडब्लू की अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट दिया। इसके बाद नाथन लियोन ने स्टीव स्मिथ को बताया कि यह आउट है और उन्होंने तुरंत DRS की मांग की। जब रिव्यू में देखा गया तो पता चला कि गेंद स्टंप में तो लग रही है लेकिन उसका इंपैक्ट (Impact) स्टंप से बाहर है और वो भी 3 मीटर से ज्यादा।

यह देखकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज और स्टीव स्मिथ दोनों हैरान रह गए और उन्होंने काफी देर तक अंपायर से बातचीत की। हालांकि अंत में शुभमन गिल को नॉट आउट करार दिया गया।

https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1634437202238111744?s=20

गिल के शतक से भारत मजबूत स्थिति में

बता दें, इस महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 480 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 180 रन की पारी खेली जबकि युवा खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन ने 170 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। नाथन लियोन ने 34 रन का योगदान दिया जबकि टॉड मर्फी ने 41 रन बनाए।

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट झटके जबकि शमी ने 2 विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटका।

भारतीय टीम को एक अच्छी शुरुआत की बेहद जरूरत थी और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने वैसा ही किया। रोहित शर्मा ने 58 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। भारत की ओर से पहली पारी में शुभमन गिल ने महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने 235 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने भी 42 रन की बेहतरीन पारी खेली। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

close whatsapp