IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट मैच में खास हेलमेट पहने हुए दिखे शुभमन गिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Mar 9, 2023 2:19 pm

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला अभी तक सही साबित होता हुआ दिखा है। इस मैच के दौरान भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल मैदान पर अपने अलग हेलमेट से सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए। दरअसल शुभमन गिल इस मैच में फील्डिंग के दौरान स्पेशल हेलमेट पहने हुए नजर आए।
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहना ऐसा सुरक्षा कवच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले मैदान पर काफी कुछ देखने को मिला। दोनों देशों के बीच 75 साल के मजबूत संबंध के जश्न का कार्यक्रम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार तरीके से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय टीम के साथ राष्ट्रगान गाते हुए भी नजर आए।
तीसरे टेस्ट मैच में मिली जीत का मोमेंटम ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट में भी बरकरार रखते हुए नजर आ रही है। बल्ले से कंगारू टीम ने शनादार शुरूआत की, ओपनर उस्मान ख्वाजा और ट्रैविस हेड के बीच 61 रनों की साझेदारी हुई। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पारी के 15वें ओवर के दौरान भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल न्यू-ग्रिल हेलमेट पहने दिखे।
शुभमन गिल ने जो हेलमेट पहना हुआ था वह फील्डर के गर्दन पर लगने वाले गंभीर चोटों से बचाने के लिए सहायक है। शुभमन गिल शॉट लेग पर तैनात थे जहां बल्लेबाज धीमी गेंदों पर कड़ा प्रहार करते हैं। जिस प्रकार का हेलमेट शुभमन ने पहना था वह फील्डरों के भलाई के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि अंत में यह घातक चोटों से खिलाड़ियों को बचा सकता है।
यहां देखें शुभमन गिल के हेलमेट की वायरल तस्वीरें-
Shubman Gill with a new grill helmet. pic.twitter.com/BS0H9R7sgn
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 9, 2023
वही बात मैच की करें तो ऑर्टिकल लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम 47वें ओवर तक 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना चुका है। उस्मान खव्वाजा (48 रन) और स्टीव स्मिथ (22 रन) पर क्रिज पर मौजूद है।